उत्तर प्रदेशलखीमपुर खीरी

भारतीय जनता पार्टी ने नीरज सिंह चौहान को बनाया खीरी मंडल अध्यक्ष, क्षेत्र में खुशी की लहर

लखीमपुर खीरी से शरीफ अंसारी की रिपोर्ट

लखीमपुर खीरी। भारतीय जनता पार्टी की उत्तर प्रदेश संगठन द्वारा मनोनीत खीरी मंडल अध्यक्ष पद पर नीरज सिंह चौहान की नियुक्ति की घोषणा की है। सूची में उनका नाम सबसे ऊपर होने से क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है। नीरज सिंह चौहान अपनी बहुमुखी प्रतिभा, मिलनसार स्वभाव और कर्मठ कार्यशैली के लिए जाने जाते हैं। उनका व्यक्तित्व लोगों के प्रति सम्मानजनक रहा है और वे जनता की समस्याओं का समाधान करने में सदैव अग्रसर रहते हैं। अधिकारियों और कर्मचारियों की लापरवाही को वे कभी भी बर्दाश्त नहीं करते।

मंडल अध्यक्ष बनने पर श्री चौहान ने मीडिया से बातचीत में कहा, “मैं भाजपा का एक छोटा सा कार्यकर्ता हूं। जब भी किसी को कोई समस्या होगी, चाहे दिन हो या रात, मैं कंधे से कंधा मिलाकर उसका समाधान करने का पूरा प्रयास करूंगा।”

उनकी नियुक्ति पर क्षेत्रवासियों में उत्साह का माहौल है। गोला नगर पालिका अध्यक्ष रिंकू शुक्ला, भाजपा जिला अध्यक्ष सुनील सिंह,सहकारी समिति डायरेक्टर अशोक अवस्थी, सदर विधायक योगेश वर्मा सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने श्री चौहान को बधाई दी।

क्षेत्र में उनके नेतृत्व से भाजपा संगठन को और अधिक मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

Advertisements
Advertisements

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button