Advertisement Carousel
उत्तर प्रदेशलखीमपुर खीरी

महाकुंभ में शामिल होने जा रहे संतों के दल को डीएम ने शॉल ओढ़ाकर किया स्वागत

Ad

अफजल अली लखीमपुर खीरी जिला ब्यूरो की रिपोर्ट

लखीमपुर खीरी। शुक्रवार को श्री पंचदशनाम जूना अखाड़ा हरिद्वार, उत्तराखंड से महाकुंभ प्रयागराज जाने वाले तूफानपुरी नागा बाबा के नेतृत्व में दस साधुओं के दल कलेक्ट्रेट पहुंचा, जहां डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने एडीएम संजय सिंह संग साधु-संतों का शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया। सूक्ष्म जलपान कराकर आशीर्वाद प्राप्त किया।

Advertisements
Advertisements

डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने तूफानपुरी नागा बाबा सहित साधुओं के दल से संवाद करते हुए उनका कुशलक्षेम जाना और जिले की सुख समृद्धि और खुशहाली के लिए आशीर्वाद भी प्राप्त किया। डीएम ने एडीएम संग मौजूद साधुओं के दल को शाल अर्पित कर महाकुंभ 2025 प्रयागराज की सुखद यात्रा की शुभकामनाएं देकर विदा किया। इस दौरान साधुओं के दल को जलपान भी कराया। इस दौरान बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी संजय आनंद, परियोजना अधिकारी नोएडा कमलेश कुमार मौजूद रहे।

Advertisements
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button