उक्त बैठक में अति0 पुलिस अधीक्षक श्रीमती निमिषा पाण्डेय एवं एसडीओपी श्रीमति स्नेहिल साहू व एसडीओपी अविनाश मिश्रा के जिले के सभी थाना एवं चौकी प्रभारी उपस्थित हुए।
उक्त बैठक में पुलिस अधीक्षक महोदय श्री पुष्कर शर्मा ,सारंगढ़ बिलाईगढ़ द्वारा वर्ष 2024 के अंत में लंबित अपराध, लंबित मार्ग एवं लंबित शिकायत के तत्काल निराकरण हेतु सभी थाना एवं चौकी प्रभारी को निर्देश दिए गए हैं l साथ ही ऑपरेशन मुस्कान के तहत गुम बालक, बालिकाओं की पता साजी करने, सड़क सुरक्षा माह 2025 के तहत स्कूल/कॉलेजों, हाट – बाजार में जागरूकता अभियान चलाने, यातायात नियम का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध MV ACT ,तथा अवैध शराब,जुआ/सट्टा के विरुद्ध अभियान चलाकर कार्यवाही हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए हैं l