आंगनबाड़ी भर्ती में घोटाला,शक के दायरा और अधिकारी भी
शैलेंद्र कुमार सरगुजा संभाग ब्यूरो चीफ की रिपोर्ट
श्रीमान् थाना प्रभारी महोदय, कुनकुरी, जिला-जशपुर (छ०ग०)
शाहीन परवीन पति इरशाद अंसारी, निवासी ग्राम-पुटकल टोली, सिमलिया, रांची, जिला-रांची (झारखण्ड) के द्वारा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता का पद प्राप्त करने की नियत से फर्जी ढंग से वर्ष 2016 में अपने एवं अपने पत्ति इरशाद अंसारी, पुत्री अदिबा परवीन को कुनकुरी निवासी बताकर फर्जी ढंग से गरीबी रेखा राशन कार्ड बनवाने एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पद हेतु वर्ष 2002 के पूर्व के गरीबी रेखा कार्ड पर 06 अंक प्राप्त करने हेतु स्वयं को मृत बताकर अपने राशन कार्ड में मुखिया अपने पति इरशाद अंसारी को दर्शाकर स्वयं को अपनी माता जरीना खातुन के राशन कार्ड का सदस्य बताकर फर्जी ढंग से आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को प्राप्त गरीबी रेखा कार्ड का 06 अंक प्राप्त कर मस्जिद मोहल्ला, वार्ड क्र० 09 कुनकुरी के आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पद पर फर्जी ढंग से फर्जी दस्तावेजों के आधार पर नियुक्ति प्राप्त करने की शिकायत एवं आवश्यक कार्यवाही किये जाने बावत्।
उपरोक्त विषयांतर्गत लेख है कि शाहीन परवीन का विवाह वर्ष 2013 में इरशाद अंसारी, निवासी ग्राम-पुटकल टोली, सिमलिया, रांची, जिला-रांची (झारखण्ड) के साथ सम्पन्न हुआ है। विवाह के पश्चात् शाहीन परवीन अपने ससुराल रांची में निवास कर रही थी, इसी बीच शाहीन परवीन के द्वारा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता का पद प्राप्त करने हेतु फर्जी ढंग से वर्ष 2016 में स्वयं को ग्राम-कुनकुरी का निवासी बताकर राशन कार्ड क्रं0-223805580031 बनवाकर स्वयं को मुखिया बताते हुए झारखण्ड निवासी अपने पति इरशाद अंसारी एवं अपने पुत्री अदिबा परवीन का नाम दर्ज कराया गया। इसी बीच वर्ष 2020 में मस्जिद मोहल्ला, वार्ड क्र० 09 कुनकुरी के आंगनबाड़ी हेतु आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पद हेतु आवेदन आमंत्रित किया गया, जिसका लाभ प्राप्त करने हेतु तथा उक्त पद हेतु वर्ष 2002 के पूर्व के गरीबी रेखा के नीचे के राशन कार्डधारी को 06 अंक दिये जाने का लाभ प्राप्त करने हेतु शाहीन परवीन के द्वारा अपने उक्त राशन कार्ड में से स्वयं को मृत घोषित करते हुए तथा अपने पति इरशाद अंसारी को राशन कार्ड का मुखिया बनाकर दिनांक 18.08.2022 को अपने राशन कार्ड क्र०-223805580031 का संशोधन कराते हुए राशन कार्ड अपने पति इरशाद अंसारी के नाम से हस्तांतरित कर दिया गया। विदित हो कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पद हेतु दिनांक 05.08.2022 तक दावा आपत्ति मंगाया गया था, किन्तु दिनांक 18.08.2022 को शाहीन परवीन के द्वारा स्वयं को मृत घोषित कराकर उक्त दिनांक को अपनी मां जरीना खातून को प्राप्त गरीबी रेखा राशन कार्ड कं0-223802000299 जो कि वर्ष 2002 के सर्वे सूची के अनुसार बना होने के कारण अपना नाम उक्त दिनांक को ही अपनी मां के राष्ट्रशन कार्ड में दर्ज करा ली। चूंकि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता हेतु समय सीमा पूर्ण हो चुका था तथा उका पद पर आवेदिका के नियुक्ति दिनांक 24.04.2023 को की जा चुकी थी, जिसे निरस्त कराने हेतु शाहीन परवीन के द्वारा कलेक्टर टी०एल० बैठक में स्वयं को गरीबी रेखा राशन कार्ड का 08 अंक दिये जाकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पद की नियुक्ति प्रदान करने हेतु आवेदन दिया गया, जिस पर कलेक्टर जशपुर के द्वारा टी०एल० बैठक दिनांक 20.02.2023 को आदेश पारित करते हुए उल्लेखित किया गया कि “शाहीन परवीन विवाहित है, विवाह पश्चात् वह ससुराल पक्ष की सदस्य मानी जाएगी और ऐसा कहते हुए कलेक्टर जशपुर के द्वारा शाहीन परवीन को गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले परिवार की सदस्य नहीं होने पर अतिरिक्त अंक की पात्रता नहीं है”, उल्लेखित करते हुए शाहीन परवीन का आवेदन निरस्त कर दिया गया।







