Advertisement Carousel
Blog

मेरिट सूची में चमकी खुशबू देवांगन, भाजपा कार्यकर्ताओं ने दी बधाई चाम्पा की बेटी ने बढ़ाया मान, घर पहुंचकर हुआ सम्मान 12वीं मेरिट में स्थान पाने पर खुशबू देवांगन का हुआ भव्य अभिनंदन मेहनत और लगन से हासिल की सफलता, खुशबू बनी प्रेरणाभाजपा कार्यकर्ताओं ने दी शुभकामनाएं, छात्रा की उपलब्धि पर गर्व

Advertisements

चाम्पा।
भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने 12वीं बोर्ड परीक्षा की मेरिट सूची में स्थान बनाने वाली सरस्वती शिशु मंदिर, चाम्पा की मेधावी छात्रा खुशबू देवांगन के निवास पहुंचकर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

Advertisements
Advertisements


इस दौरान कार्यकर्ताओं ने खुशबू देवांगन की सफलता की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने अपनी मेहनत, लगन और अनुशासन के बल पर न केवल अपने परिवार, बल्कि पूरे चाम्पा नगर का नाम गौरवान्वित किया है। उन्होंने यह भी कहा कि ऐसी प्रतिभाशाली छात्राएं समाज के लिए प्रेरणास्रोत होती हैं और आने वाली पीढ़ियों को आगे बढ़ने की दिशा दिखाती हैं।


इस अवसर पर भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा मंडल अध्यक्ष विक्रांत बघेल, लव कुमार देवांगन, महामंत्री आदर्श पाण्डेय, पूर्व वार्ड पार्षद कृष्णा देवांगन, युवा मोर्चा उपाध्यक्ष आकाश भोजवानी, जिला मंत्री देवव्रत देवांगन सहित अन्य कार्यकर्ता एवं खुशबू देवांगन के परिजन उपस्थित रहे।
सभी ने इस उपलब्धि को पूरे नगर के लिए गौरवपूर्ण क्षण बताते हुए छात्रा के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad
Back to top button