Advertisement Carousel
Blog

कानून व्यवस्था व लंबित प्रकरणों के त्वरित निराकरण पर जोर, आईजी ने ली रेंज स्तरीय समीक्षा बैठक

Advertisements

कानून व्यवस्था व लंबित प्रकरणों के त्वरित निराकरण पर जोर, आईजी ने ली रेंज स्तरीय समीक्षा बैठक
बिलासपुर,
पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज श्री राम गोपाल गर्ग ने बुधवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रेंज स्तरीय समीक्षा बैठक लेकर कानून व्यवस्था और लंबित प्रकरणों के त्वरित निराकरण के निर्देश दिए। बैठक में रेंज के सभी जिलों के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एवं पुलिस अधीक्षक शामिल हुए।
बैठक में श्री गर्ग ने ‘सुशासन तिहार’ (1 मई से 10 जून) के दौरान प्राप्त होने वाली शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही रेंज में लंबित 2374 मर्ग प्रकरणों, विशेषकर वर्ष 2024 से पूर्व के मामलों को तत्काल निपटाने पर जोर दिया गया। हत्या के मामलों में डीएनए जांच एवं एफएसएल रिपोर्ट समय पर प्राप्त करने के निर्देश भी दिए गए।
नागरिक सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए पासपोर्ट सत्यापन प्रक्रिया को सरल बनाने पर विशेष जोर दिया गया। निर्देश दिए गए कि पासपोर्ट सत्यापन का कार्य 15 दिनों के भीतर ऑनलाइन पूर्ण किया जाए तथा नागरिकों को अनावश्यक रूप से थाने बुलाने की प्रक्रिया समाप्त की जाए।
इसके अलावा, माइनिंग क्षेत्रों में कार्यरत कर्मियों की मुसाफिरी दर्ज करने, हाईवे पेट्रोलिंग को और अधिक प्रभावी बनाने तथा बाहरी राज्यों में जाने वाली पुलिस टीमों द्वारा निर्धारित प्रोटोकॉल का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए।
बैठक में रायगढ़, मुंगेली, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही, कोरबा, सक्ती, सारंगढ़-बिलाईगढ़, जांजगीर-चांपा सहित अन्य जिलों के पुलिस अधीक्षक एवं वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Advertisements
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad
Back to top button