Advertisement Carousel
Blog

झगड़ा छुड़ाने गए लोगों पर धारदार हथियार से हमलाकोनी पुलिस ने 03 आरोपियों को किया गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट की कार्रवाई

Ad

Advertisements

बिलासपुर

Advertisements

झगड़ा छुड़ाने गए लोगों पर धारदार हथियार से हमला
कोनी पुलिस ने 03 आरोपियों को किया गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट की कार्रवाई

थाना कोनी क्षेत्र अंतर्गत झगड़ा छुड़ाने गए व्यक्तियों से मारपीट एवं धारदार हथियार से हमला करने वाले तीन आरोपियों को कोनी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के विरुद्ध मारपीट की गंभीर धाराओं के साथ आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार अपराध क्रमांक 05/26 धारा 296, 115(2), 351(2), 118(1), 3(5) बीएनएस एवं 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।
गिरफ्तार आरोपी

Advertisements


संदीप भार्गव पिता बद्री प्रसाद भार्गव, उम्र 25 वर्ष
अमन दीप भार्गव पिता अयोध्या भार्गव, उम्र 26 वर्ष
अनिकेत भार्गव पिता अयोध्या भार्गव, उम्र 20 वर्ष
निवासी – ग्राम पौसरा, थाना कोनी, जिला बिलासपुर
घटना का संक्षिप्त विवरण
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह के निर्देशानुसार तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री पंकज पटेल एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री गगन कुमार (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन में अपराधों पर नियंत्रण हेतु लगातार कार्रवाई की जा रही है।
इसी क्रम में प्रार्थी धरमलाल भार्गव, निवासी ग्राम पौसरा ने दिनांक 03 जनवरी 2026 को थाना कोनी में रिपोर्ट दर्ज कराई कि शाम करीब 7 बजे गांव में संदीप भार्गव एवं संजय सोनी के बीच विवाद हो रहा था। जब वह झगड़ा छुड़ाने गया, तो संदीप भार्गव ने उसे धमकाते हुए डंडे से सिर पर हमला किया। इसके बाद संदीप ने अपने भाई अमन भार्गव एवं अनिकेत भार्गव को बुलाकर गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी।
आरोप है कि अनिकेत भार्गव ने लोहे के धारदार हथियार से तथा अमन भार्गव ने नुकीली लोहे की वस्तु से प्रार्थी के साथ मारपीट की, जिससे उसके चेहरे, कान एवं सिर में चोट आई। बीच-बचाव करने आए वीरेंद्र भार्गव, ऋषि भार्गव एवं दीपक भार्गव के साथ भी मारपीट की गई, जिसमें उन्हें भी चोटें आई हैं।
पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उन्होंने अपराध स्वीकार किया। आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त डंडा, ब्लेड एवं चाकू को गवाहों के समक्ष जप्त किया गया। मामले में आर्म्स एक्ट की धाराएं जोड़ी गई हैं।
पुलिस ने आरोपियों को दिनांक 04 जनवरी 2026 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
कोनी पुलिस की जनअपील
पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी अवैध गतिविधि या अपराध से संबंधित जानकारी तत्काल नजदीकी थाना या डायल 112 पर दें।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button