Advertisement Carousel
राज्य

गरीबों से कटे हैं राहुल? बड़ौली के बयान ने बढ़ाई हलचल

Ad

चंडीगढ़ 
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर हमला बोलते हुए कहा कि राहुल एक अमीर घर में पैदा हुए हैं, इसलिए गरीब के दुख-दर्द को नहीं समझ सकते। सोनीपत में मीडिया से बातचीत करते हुए बड़ौली ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गरीबी को करीब से देखा है, इसलिए वह गरीब जनता की पीड़ा को समझते हैं और उसी भाव से देश की नीतियां तैयार करते हैं। इस दौरान, प्रदेश प्रवक्ता राजकुमार कटारिया भी मौजूद रहे।

Advertisements

बड़ौली ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25 नवंबर को हरियाणा दौरे पर कुरुक्षेत्र आ रहे हैं। वे गुरु तेगबहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस और गीता जयंती महोत्सव में हिस्सा लेंगे। साथ ही हरियाणा को कई बड़ी परियोजनाओं की सौगात भी देंगे। उन्होंने कहा कि पीएम के आगमन को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं और संगठनात्मक स्तर पर कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंप दी गई हैं। उन्होंने कहा कि हरियाणा मोदी का भव्य और दिव्य स्वागत करेगा।

Advertisements

फरीदाबाद में हुई केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की बैठक को लेकर पूछे गए सवाल पर बड़ौली ने बताया कि इस बैठक में कई राज्यों के मुख्यमंत्री, राज्यपाल और वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी भी कार्यक्रम का हिस्सा बने। बैठक में शिक्षा, स्वास्थ्य और सुरक्षा से जुड़े अहम मुद्दों पर विस्तृत चर्चा हुई। बड़ौली के अनुसार मोदी सरकार इन क्षेत्रों में लगातार गंभीरता से काम कर रही है।

कांग्रेस पर निशाना साधते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस पार्टी मुद्दाविहीन हो चुकी है और बहानेबाजी करके अपनी राजनीति चमकाना चाहती है। उन्होंने कहा कि वोट चोरी जैसे आरोप लगाकर कांग्रेस जनता को गुमराह नहीं कर पाएगी। बड़ौली ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की प्रशंसा करते हुए कहा कि वह अंत्योदय की भावना से हर वर्ग का ख्याल रख रहे हैं और उनके नेतृत्व में हरियाणा तेजी से विकास कर रहा है। बिहार चुनाव नतीजों पर प्रतिक्रिया देते हुए बड़ौली ने कहा कि यह जीत प्रधानमंत्री मोदी पर जनता के विश्वास की जीत है। बिहार ने जातिवाद और परिवारवाद की राजनीति को खारिज कर राष्ट्रवाद के पक्ष में मतदान किया है।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button