Advertisement Carousel
Blog

पोस्ट ऑफिस में 19 लाख का गबन, सहायक डाकपाल गिरफ्तार शेयर मार्केट और जुए की लत ने डाक कर्मचारी को पहुंचाया जेल

Advertisements

अकलतरा पोस्ट ऑफिस में 19 लाख से ज्यादा का गबन, सहायक डाकपाल गिरफ्तार
शेयर मार्केट और जुए की लत ने बनाया आरोपी, न्यायिक रिमांड पर भेजा गया

Advertisements
Advertisements


जांजगीर-चांपा जिले के अकलतरा पोस्ट ऑफिस में करोड़ों की नहीं, लेकिन लाखों की बड़ी वित्तीय अनियमितता का मामला सामने आया है। अकलतरा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पोस्ट ऑफिस में पदस्थ सहायक डाकपाल को करीब 19 लाख 21 हजार रुपए के गबन और धोखाधड़ी के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी सहायक डाकपाल संदीप कुमार मिरी, उम्र 32 वर्ष, निवासी बलौदा, थाना बलौदा, जिला जांजगीर-चांपा ने शेयर मार्केट में लगातार नुकसान और जुए की लत के चलते यह अपराध किया। जांच में सामने आया कि आरोपी पर करीब 20 लाख रुपए से अधिक का कर्ज था।
मामले की जांच के लिए गठित संयुक्त टीम ने पाया कि आरोपी ने फर्जी तरीके से खाताधारकों के खातों से रकम निकालकर कुल 19 लाख 21 हजार रुपए का गबन किया। आरोपी ने चार अलग-अलग खातों से अवैध निकासी कर रकम का इस्तेमाल लोन की किश्त चुकाने, शेयर मार्केट में ट्रेडिंग और जुए में किया।


पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह वर्ष 2021 से शेयर मार्केट में ट्रेडिंग कर रहा था। लगातार नुकसान होने के बाद उसने विभिन्न बैंकों से करीब 12 लाख रुपए तथा पोस्ट ऑफिस विभाग से भी लगभग 12 लाख रुपए का लोन लिया था। कर्ज बढ़ने पर उसने पोस्ट ऑफिस ग्राहकों के फर्जी खाते खोलकर रकम निकालना शुरू किया।
जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी के कब्जे से दो मोबाइल फोन, ग्रो और एंजल वन एप के डिमेट अकाउंट स्टेटमेंट जब्त किए हैं। दस्तावेजों की जांच में लगभग 40 लाख रुपए शेयर मार्केट में गंवाने की पुष्टि हुई है। साथ ही विभिन्न बैंकों से लिए गए लोन संबंधी दस्तावेज भी बरामद किए गए हैं।
मामले में अपराध दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक भास्कर शर्मा, महिला प्रधान आरक्षक स्वाती गिरोलकर और आरक्षक राजा रात्रे की सराहनीय भूमिका रही।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button