Advertisement Carousel
Add
Blog

बाढ़ का कहर जारी शारदा नदी का जलस्तर बढ़ने से कई गांवों में घुसा बाढ़ का पानी

Ad

छेदुई पतिया सहित कई गांवों में दहशत का माहौल

अफजल अली लखीमपुर खीरी जिला ब्यूरो चीफ की रिपोर्ट

लखीमपुर खीरी जनपद के निघासन तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत छेदुई पतिया के गांव छेदुई,भदुरैहिया गदियाना व सिसवारा गावों के घरों में भरा बाढ़ का पानी खाने पीने की व्यवस्था हुई चौपट। बता दें निघासन तहसील क्षेत्र में करीब दो माह में तीसरी बार बाढ़ का पानी आने से कई गांवों के किसानों की फसले पुरी तरह से बरबाद हो चुकी है।

Advertisements
Advertisements

किसानों ने कर्ज लेकर फसल बोते हैं लेकिन इस बार भयंकर बाढ़ आने से किसानों के अरमानों पर पानी फिर गया जिससे सैकड़ो किसान परेशान नजर आ रहा है। फसलों के साथ साथ सैकड़ो ग्रामीणों के घर में बाढ़ का पानी आने से घर में रखा समान व अनाज पानी की चपेट में आ जाने से खाने पीने के लिए लाले पड़े गए हैं। बाढ़ की समस्याओं को लेकर लेखपाल ने बताया की जिन गांवों के अंदर आबादी में बाढ़ का पानी भरा है,

Advertisements

उन गावों में जल्द ही लंच पैकेट वितरण किए जायेंगे इसके लिए प्रशासन ने कई टीमों को बाढ़ पीड़ितों तक लंच पैकेट भेजवाए जा रहे है। जानकारी के अनुसार बता दें निघासन तहसील क्षेत्र के दौलतपुर, छेदुई पतिया ,बल्लीपुर और मुर्गहा। दौलतापुर, सूरजी पुरवा,बोटन पुरवा,कोरियाना, हुलासी पुरवा,छेदुई पतिया के गांव छेदुई,भदुरैहिया गदियाना, सिसवारा गदियाना, खालेपुरवा,मुन्नापुरवा,मोती पुरवा,समाधान पुरवा,बस्ती पुरवा,हक्कलपुर , बल्लीपुर व मुर्गहा सहित कई अन्य गांव भी बाढ़ के पानी से हुए बुरी तरह प्रभावित।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button