Advertisement Carousel
छत्तीसगढ़

उरगा पुलिस की कार्रवाई: जुआरियों पर शिकंजा, 6 गिरफ्तार, नकदी और वाहन जब्त

Ad

कोरबा से वर्षा चौहान की रिपोर्ट

कोरबा जिले में उरगा पुलिस ने जुआ खेलने वालों पर बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने सक्ति-जंजगीर चांपा के सरहदी गांव सुखरीखुर्द में जुआ खेल रहे 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से कुल 22,700 रुपये नगद और 3 मोटर साइकिलें जब्त की गई हैं, जिनकी कुल कीमत 2 लाख रुपये आंकी गई है।

आरोपी के नाम:
1. शिव गोस्वामी
2. दिल चंद केवट
3. प्रतीक कुमार खारकी
4. अशोक कुमार जयसवाल
5. चंद्रप्रकाश देवांगन
6. नंदकुमार राठौर

जब्त वाहन:
– मोटर साइकिल CG 11 AK 5753
– मोटर साइकल CG 11 M 2574
– हीरो स्प्लेंडर बिना नंबर का

कोरबा पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर की गई इस कार्रवाई में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी उरगा प्रेमचंद साहू के नेतृत्व में टीम गठित कर छापेमारी की गई। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि सुखरीखुर्द गांव में नदी किनारे जुआ खेला जा रहा है। पुलिस ने मौके पर छापा मारते हुए 6 जुआरियों को रंगे हाथ पकड़ लिया।

उक्त कार्रवाई में प्रआर सचिन नवनीत, आर झंगल मँझवार, श्याम एक्का, नितेश तिवारी और सैनिक सांतनू का विशेष योगदान रहा। पुलिस द्वारा अन्य फरार जुआरियों की तलाश जारी है।

Advertisements
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button