Advertisement Carousel
Add
Blog

रूपकुमारी चौधरी बनीं भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष, दीपक म्हसके को सोशल मीडिया की जिम्मेदारी

Ad

Advertisements

सक्ती। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय संगठन में छत्तीसगढ़ को दो महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां मिली हैं। महासमुंद सांसद रूपकुमारी चौधरी को भाजपा महिला मोर्चा का राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया गया है,

Advertisements
Advertisements

जबकि राज्य मेडिकल कॉरपोरेशन के चेयरमैन दीपक म्हसके को सोशल मीडिया का राष्ट्रीय संयोजक बनाया गया है। दोनों नियुक्तियों से भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है।


भाजपा जिला सक्ती अध्यक्ष टिकेश्वर सिंह गबेल ने नियुक्तियों पर हर्ष जताते हुए कहा कि रूपकुमारी चौधरी सक्रिय, कर्मठ और संवेदनशील नेत्री हैं। उन्हें राष्ट्रीय महिला मोर्चा की जिम्मेदारी मिलना छत्तीसगढ़ के लिए गौरव की बात है। उनके राजनीतिक और सांगठनिक अनुभव का लाभ देशभर में महिला मोर्चा को मिलेगा।
टिकेश्वर सिंह गबेल ने कहा कि मौजूदा दौर में सोशल मीडिया संगठन और जनसंपर्क का महत्वपूर्ण माध्यम बन चुका है। पार्टी की विचारधारा और केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने में इसकी अहम भूमिका है। ऐसे समय में दीपक म्हसके को सोशल मीडिया का राष्ट्रीय संयोजक बनाया जाना संगठन के लिए महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है।
उन्होंने कहा कि दोनों नेताओं की सक्रियता, अनुभव और कार्यकुशलता से भाजपा को राष्ट्रीय स्तर पर और मजबूती मिलेगी। छत्तीसगढ़ से दो प्रमुख नेताओं को राष्ट्रीय संगठन में महत्वपूर्ण दायित्व मिलना प्रदेश भाजपा के लिए गौरव का विषय है। इन नियुक्तियों से प्रदेश संगठन में नई ऊर्जा और कार्यकर्ताओं में उत्साह का संचार होगा।
—टिकेश्वर सिंह गबेल, जिला अध्यक्ष भाजपा सक्ती

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button