Advertisement Carousel
सारंगढ़ - बिलाईगढ़

प्रदेश सरकार के खिलाफ कांग्रेस का धरना प्रदर्शन।

Ad

प्रदेश सरकार के खिलाफ कांग्रेस का धरना प्रदर्शन

Advertisements

सारंगढ़। छग के बलौदा बाजार में 10 जून को एसपी व कलेक्टर कार्यालय के साथ – साथ कई मकानों में आगजनी व वाहनों में तोड़फोड़ की घटना को लेकर कांग्रेस ने प्रदेश व्यापी धरना शुरू कर दिया है । इसी सिलसिले में सारंगढ़ जिला मुख्यालय के भारत माता चौक में पूर्व विधायक विनोद चंद्राकर और विधायक उत्तरी गनपत जांगड़े के नेतृत्व में एक दिवसीय धरना देकर इस पूरे मामले में विष्णुदेव साय सरकार की नाकामी व घटना के पीछे सतनामी समाज को बदनाम करने भाजपा की साजिश बताते हुए पूरी घटना की जांच की मांग को लेकर कई सवाल उठाये। बलौदा बाजार जिला मुख्यालय में हुई आगजनी व तोड़फोड़ की घटना के बाद कांग्रेस ने इसे मुद्दा बनाते हुए साय सरकार को कटघरे में खडा़ करते हुए कई सवाल उठाये हैं ।

Advertisements

Advertisements

विदित हो कि इस संबंध में पूर्व विधायक विनोद चंद्राकर ने कहा है कि – इतनी बड़ी घटना के पीछे कोई न कोई बड़ी साजिश है व प्रशासनिक अमला इसे रोकने में नाकाम रहा। साथ ही साथ इस पूरे मामले में एक समुदाय विशेष के लोगों को टारगेट किया जा रहा है , जबकि वहां पर बिना जांच के निर्दोष लोगों को जेल भी भेजा गया है और ऐसे मामलों में साय सरकार पर सवाल उठना लाजमी है। चंद्रदेव राय पूर्व विधायक संसदीय सचिव ने कहा कि – एक सोची समझी रणनीति के तहत इस घटना को अंजाम दिया गया था,उन्होंने इस बात को माना कि – । इसलिये इस हिंसक घटना की जांच की मांग को लेकर वे धरना प्रदर्शन कर रहे हैं।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button