Advertisement Carousel
CMO CHHATTISGARHछत्तीसगढ़सारंगढ़

सारंगढ़ नगरपालिका कार्यालय में लेखापाल, राजस्व निरीक्षक और सफाई दरोगा का पद कई वर्षों से रिक्त…

नगर पालिका कार्यालय में 15-20 वर्षो से कुंडली जमाये बैठे स्थानीय कर्मचारियों का अन्यत्र स्थानांतरण की मांग...

Ad

सारंगढ़।नगर पालिका परिषद सारंगढ़ में लेखापाल, राजस्व निरीक्षक और सफाई दरोगा का पद पिछले कई वर्षों से रिक्त है और ये तीनों ही पद इन दिनों प्रभारी के भरोसे चल रही है।लेखापाल का पद पिछले 10 से 15 वर्षों से रिक्त है, राजस्व निरीक्षक व सफाई दरोगा का पद पिछले 2 से 3 वर्षों से रिक्त है।
इस सबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रभारी लेखापाल के पद पर रहने वाले नगर पालिका कर्मी ग्रेड 2 और ग्रेड 3 वाले रहे हैं, वर्तमान में लेखापाल का प्रभार सहायक राजस्व निरीक्षक की श्रेणी वाले हैं। पालिका के जिम्मेदार अधिकारी और जनप्रतिनिधियों का कहना है कि लेखापाल, राजस्व निरीक्षक और सफाई दरोगा के स्थायी पद की नियुक्ति के लिये नगर पालिका से कई मर्तबे प्रस्ताव नगरीय प्रशासन विभाग को भेजा गया है उसके बाद भी इन पदों के नियमित कर्मीयों की पोस्टिंग यहां नहीं हुआ है, जिसके कारण यहां नगर पालिका में कार्य प्रभावित हो रहा है।बताया जाता है इन पदों पर विराजमान कारिंदों से सम्बंधित काम में सही तरीके से काम नहीं करने की वजह से यहां लेखापाल, राजस्व निरीक्षक और सफाई दरोगा का कार्य सुचारु ढंग से नहीं हो पा रही है।नगर के क्षेत्रवासी, जनप्रतिनिधी यहां नगर पालिका कार्यालय में लेखापाल, राजस्व निरीक्षक और सफ़ाई दरोगा के पद पर परमानेंट कर्मी की नियुक्ति की मांग कर रहे हैं।
साथ ही नगर के क्षेत्रवासी, जनप्रतिनिधि का यह भी कहना है की नगर पालिका कार्यालय में 15-20 वर्षो से कुण्डली जमाये बैठे स्थानीय कर्मचारियों का अन्यत्र स्थानांतरण होना भी अति आवश्यक है,जिसके लिए वर्तमान मे नगर पालिका में प्रशासक/कलेक्टर महोदय से आग्रह किया गया है।

Advertisements
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button