Advertisement Carousel
Add
छत्तीसगढ़

सक्ती वेदांता प्लांट हादसे पर सरकार सख्त: मंत्री लखनलाल देवांगन का दौरा, FIR के निर्देश

Ad

फर्स्ट छत्तीसगढ़ न्यूज से दीपक यादव

Advertisements

सक्ती में वेदांता पावर प्लांट हादसे के बाद सरकार एक्शन में

Advertisements

उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने घटनास्थल का किया निरीक्षण

कलेक्टर-एसपी और प्रबंधन के साथ हाई लेवल समीक्षा बैठक

Advertisements

छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में वेदांता पावर प्लांट में हुए भीषण हादसे के बाद सरकार एक्शन मोड में नजर आ रही है।उद्योग एवं सार्वजनिक उपक्रम मंत्री लखनलाल देवांगन ने आज घटनास्थल का निरीक्षण किया और अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक ली।वेदांता पावर प्लांट में 14 अप्रैल को हुए हादसे के बाद आज मंत्री लखनलाल देवांगन सिंघीतराई पहुंचे।

उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण कर मृत श्रमिकों को श्रद्धांजलि दी और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की।इसके बाद मंत्री ने कलेक्टर अमृत विकास टोपनो, एसपी प्रफुल्ल ठाकुर और वेदांता प्रबंधन के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की।

बैठक में हादसे के तकनीकी पहलुओं की गहन जांच के निर्देश दिए गए।

मंत्री ने साफ कहा कि लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाए।मंत्री देवांगन रायगढ़ के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती घायल मजदूरों से भी मिले।उन्होंने मेडिकल कॉलेज अस्पताल, एपेक्स, मेट्रो और जिंदल–फोर्टिस हॉस्पिटल पहुंचकर घायलों का हालचाल जाना।मंत्री ने घायलों और उनके परिजनों को भरोसा दिलाया कि सरकार हर संभव मदद करेगी।

उन्होंने कहा कि कंपनी के मुआवजे के साथ-साथ प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री द्वारा घोषित सहायता राशि भी दी जाएगी।सरकार ने स्पष्ट कर दिया है कि हादसे की निष्पक्ष जांच होगी और दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।साथ ही प्रभावित परिवारों को मुआवजा, रोजगार और जरूरत पड़ने पर पेंशन जैसी सुविधाएं भी सुनिश्चित की जाएंगी। फिलहाल, इस हादसे की जांच जारी है और पूरे मामले पर सरकार की नजर बनी हुई है।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button