Advertisement Carousel
Add
Blog

अवैध धान पर प्रशासन की सख्ती, 293 बोरी धान जब्त

Ad

Advertisements

अवैध धान पर प्रशासन की सख्ती, 293 बोरी धान जब्त

Advertisements

जांजगीर-चांपा

कलेक्टर  जन्मेजय महोबे के निर्देशन में जिले में धान से संबंधित अवैध गतिविधियों पर लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में प्रशासन द्वारा बड़ी कार्रवाई करते हुए कुल 293 बोरी अवैध धान जब्त किया गया है।

Advertisements


जिला खाद्य अधिकारी  कौशल साहू ने जानकारी देते हुए बताया कि ग्राम मेऊ स्थित शासकीय धान खरीदी केंद्र के निरीक्षण के दौरान खरीदी केंद्र परिसर में अनधिकृत रूप से संग्रहित 201 बोरी धान बरामद की गई। जांच में पाया गया कि उक्त धान बिना किसी वैध दस्तावेज के खरीदी केंद्र के फड़ में रखा गया था। न तो धान का कोई गेट पास जारी किया गया था और न ही इसकी प्रविष्टि आवक पंजी (रजिस्टर) में दर्ज पाई गई।
धान के स्वामित्व के संबंध में खरीदी केंद्र प्रभारी श्री तामेश्वर श्रीवास एवं गेट पास प्रभारी द्वारा किसी प्रकार की जानकारी नहीं दी जा सकी। इसके बाद पंचनामा तैयार कर उक्त धान को तत्काल प्रभाव से जब्त कर लिया गया।
इसके अतिरिक्त ग्राम मिस्दा निवासी दीपक साहू के पास से 92 कट्टी (लगभग 36 क्विंटल) अवैध धान भी जब्त किया गया है। संबंधित मामलों में मंडी अधिनियम के तहत विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है।
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध धान खरीदी, भंडारण एवं परिवहन के विरुद्ध आगे भी इसी प्रकार सख्त अभियान जारी रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button