Advertisement Carousel
छत्तीसगढ़जांजगीर-चांपा

जांजगीर से बड़ी खबर: देवरी में पिकनिक के दौरान हसदेव नदी में डूबे 5 लोग, 2 को बचाया गया, 3 की तलाश जारी

जांजगीर से बड़ी खबर: देवरी में पिकनिक के दौरान हसदेव नदी में डूबे 5 लोग, 2 को बचाया गया, 3 की तलाश जारी

Ad

छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा ज़िले में देवरी स्थित हसदेव नदी में शनिवार शाम एक दर्दनाक हादसा हो गया। पिकनिक मनाने आए 5 युवक-युवतियाँ नदी में नहाने के दौरान बह गए। स्थानीय लोगों की मदद से एक युवक और एक युवती को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, लेकिन 3 अन्य की अब तक कोई खबर नहीं है।

Advertisements

Advertisements

सूत्रों के अनुसार, बिलासपुर से आए 2 युवक और 2 युवती, तथा अकलतरा क्षेत्र के अर्जुनी गांव का 1 युवक देवरी पिकनिक स्पॉट पहुंचे थे। शाम को नहाते वक्त अचानक तेज बहाव में सभी पांचों लोग बह गए। अर्जुनी निवासी लक्ष्मी शंकर और बिलासपुर की मोनिका सिन्हा को ग्रामीणों ने मिलकर बचा लिया, लेकिन बिलासपुर के अंकुर कुशवाहा, आशीष भोई और रेखा ठाकुर का अब तक कुछ पता नहीं चल पाया है।

Advertisements

घटना की जानकारी मिलते ही पंतोरा पुलिस मौके पर पहुंची। अंधेरा होने के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन तुरंत शुरू नहीं हो सका।  सुबह से SDRF और DDRF की टीमों द्वारा सर्च अभियान चलाया जाएगा। परिजनों को सूचित कर दिया गया है और प्रशासन की निगरानी में राहत कार्य शुरू करने की तैयारी की जा रही है

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button