Advertisement Carousel
Blog

शासन की किसान-हितैषी नीति से समृद्ध बने किसान शंभू कुर्रेसेमरा उपार्जन केंद्र में 127 क्विंटल धान का किया विक्रय

Ad

Advertisements

शासन की किसान-हितैषी नीति से समृद्ध बने किसान शंभू कुर्रे
सेमरा उपार्जन केंद्र में 127 क्विंटल धान का किया विक्रय

Advertisements

जांजगीर-चांपा
मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के सुशासन में राज्य के अन्नदाता आज पहले से कहीं अधिक सशक्त, सुरक्षित एवं सम्मानित महसूस कर रहे हैं। राज्य शासन द्वारा धान खरीदी व्यवस्था को सरल, त्वरित एवं पूर्णतः पारदर्शी बनाए जाने से किसानों का भरोसा लगातार बढ़ा है। सर्वाधिक समर्थन मूल्य एवं सुव्यवस्थित उपार्जन व्यवस्था का सीधा लाभ किसानों को मिल रहा है।
जिले के ग्राम सेमरा के किसान श्री शंभू कुर्रे ने शासन की किसान-हितैषी नीति का लाभ उठाते हुए धान खरीदी केंद्र सेमरा में 127 क्विंटल धान का विक्रय किया। उन्होंने बताया कि उचित समर्थन मूल्य, समय पर भुगतान एवं पारदर्शी प्रक्रिया के कारण उनकी मेहनत का पूरा मूल्य मिल रहा है।
श्री कुर्रे ने कहा कि बढ़ी हुई आमदनी से उनके परिवार की आर्थिक स्थिति सुदृढ़ हुई है, वहीं गांव के अन्य किसान भी शासन की योजनाओं से जुड़कर उन्नत खेती के लिए प्रेरित हो रहे हैं। धान खरीदी केंद्रों में किसानों के लिए आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराए जाने से खरीदी प्रक्रिया सुचारू रूप से संचालित हो रही है।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button