Advertisement Carousel
Add
Blog

घरघोड़ा पुलिस का एक्शन, लूट की वारदात का खुलासा कर आरोपी को किया गिरफ्तार

Ad

Advertisements

फर्स्ट छत्तीसगढ़ न्यूज़ से ललिता बरेठ

Advertisements

रायगढ़ जिले के घरघोड़ा थाना क्षेत्र में लेन-देन के विवाद ने लूट की वारदात का रूप ले लिया। युवक के साथ मारपीट कर उसकी करीब 10 लाख रुपये कीमत की मारुति XL-6 कार लूटकर फरार हुए आरोपी को घरघोड़ा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने लूटी गई कार बरामद कर आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

Advertisements



घरघोड़ा निवासी गजपति राम राठिया ने थाना घरघोड़ा में शिकायत दर्ज कराई कि जमीन के सौदे से जुड़े रुपये के लेन-देन को लेकर आरोपी बेलाल अहमद लगातार दबाव बना रहा था। प्रार्थी का आरोप है कि आरोपी पहले भी उसकी कार अपने कब्जे में रख चुका था और शेष रकम को लेकर लगातार धमकी दे रहा था।

6 जुलाई को कारगिल चौक, घरघोड़ा में दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ। आरोप है कि बेलाल अहमद ने गाली-गलौज और मारपीट करते हुए युवक से कार की चाबी छीन ली और उसकी मारुति सुजुकी XL-6 लेकर फरार हो गया।



शिकायत मिलते ही घरघोड़ा पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर तत्काल जांच शुरू की। एसडीओपी धरमजयगढ़ के मार्गदर्शन में गठित पुलिस टीम ने दबिश देकर आरोपी बेलाल अहमद को गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार कर लिया। उसकी निशानदेही पर करीब 10 लाख रुपये मूल्य की लूटी गई मारुति XL-6 कार बरामद कर जब्त कर ली गई। आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा कि लेन-देन के विवाद का समाधान कानून के दायरे में होना चाहिए। हिंसा, मारपीट और जबरन संपत्ति छीनने जैसी घटनाओं को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और ऐसे मामलों में रायगढ़ पुलिस सख्त एवं त्वरित कार्रवाई जारी रखेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button