Advertisement Carousel
Add
Blog

डभरा में 16 दिसंबर को भाजपा चंद्रपुर विधानसभा स्तरीय कार्यशाला

Ad

Advertisements

डभरा में होगी भाजपा चंद्रपुर विधानसभा स्तरीय कार्यशाला

Advertisements

चंद्रपुर विधानसभा क्षेत्र के डभरा नगर में भारतीय जनता पार्टी द्वारा विधानसभा स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यशाला मंगलवार, दिनांक 16 दिसंबर 2025 को सुबह 11 बजे से अग्रसेन भवन, डभरा में आयोजित होगी।

कार्यशाला में जिला संगठन प्रभारी श्री मनोज शर्मा, जिला अध्यक्ष श्री टिकेश्वर गबेल, विधानसभा प्रभारी श्री लोकेश कावड़िया एवं चंद्रपुर विधानसभा की पूर्व प्रत्याशी तथा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्रीमती संयोगिता सिंह जूदेव विशेष रूप से उपस्थित रहेंगी।

इस विधानसभा स्तरीय कार्यशाला में विधानसभा क्षेत्र में निवासरत प्रदेश एवं जिला पदाधिकारी, कार्यसमिति सदस्य, मंडल अध्यक्ष, महामंत्री, मंडल पदाधिकारी, भाजपा समर्थित सभी जनप्रतिनिधि, बूथ अध्यक्ष, बूथ के BLA-2, एवं विधानसभा क्षेत्र के सभी वरिष्ठ एवं सक्रिय कार्यकर्ता शामिल होंगे।

उक्त जानकारी भारतीय जनता पार्टी सक्ती जिला महामंत्री श्री दीपक अग्रवाल द्वारा दी गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button