Advertisement Carousel
Add
Blog

जांजगीर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, बटनदार चाकू के साथ आरोपी गिरफ्तार

Ad

Advertisements

जांजगीर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, बटनदार चाकू के साथ आरोपी गिरफ्तार

Advertisements

आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज, आरोपी न्यायिक रिमांड पर

जांजगीर-चांपा
पुलिस अधीक्षक जांजगीर–चांपा श्री विजय कुमार पाण्डेय (आईपीएस) के निर्देशन में जिले में अपराधों की रोकथाम एवं असामाजिक तत्वों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना जांजगीर पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।
कोतवाली जांजगीर पुलिस टीम द्वारा शारदा चौक, जांजगीर क्षेत्र में चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध युवक को पकड़ा गया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक बटनदार चाकू बरामद किया गया, जिसे वह अवैध रूप से अपने पास रखे हुए था।
पुलिस द्वारा आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध करते हुए न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
गिरफ्तार आरोपी का विवरण इस प्रकार है—
सोनू तांती, पिता रामजतन तांती, उम्र 20 वर्ष, निवासी मुडापार, चौकी मानिकपुर, जिला कोरबा।
जांजगीर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि आम नागरिकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जिले में सतत चेकिंग एवं निगरानी की जा रही है तथा अवैध गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
उक्त कार्रवाई में प्रधान आरक्षक प्रकाश राठौर, राकेश तिवारी, आलोक शर्मा एवं आरक्षक दिलीप सिंह का सराहनीय योगदान रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button