Advertisement Carousel
Blog

नदी में स्नान करने गए पांच लोग गहरे पानी में चले जाने से चार की मौत एक गंभीर रूप घायल।

Ad
Advertisements

नदी में स्नान करने गए पांच लोग गहरे पानी में चले जाने से चार की मौत एक गंभीर रूप घायल

शिव शंकर जायसवाल निघासन तहसील रिपोर्टर

निघासन खीरी। पढुआ थाना क्षेत्र से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। ये हादसा निघासन क्षेत्र के पढुआ थाना क्षेत्र में घाघरा नदी में नहाने गए एक परिवार और रिश्तेदारी में आये पांच लोग पानी में डूब गए। चीख पुकार सुनकर दौड़े गांव वालों ने सभी को नदी से निकाला। सभी को आनन फानन में रमिया बेहड़ के सामुदायिक स्‍वास्‍थ्‍य केंद्र पर लाया गया जहां डॉक्‍टरों ने एक महिला समेत चार लोगों को मृत घोषित कर दिया। एक किशोरी को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। इस घटना की सूचना पाकर पढुआ थाना प्रभारी के साथ सीओ निघासन प्रवीण कुमार पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे।

Advertisements

मिली जानकारी के अनुसार लखीमपुर खीरी जनपद के पढुआ थाना क्षेत्र के गांव तेलियार के पास से घाघरा नदी है। गांव के सभी लोग नदी में नहाने जाते हैं यहां के रहने वाले मंजीत श्रीवास्तव के घर उनकी बहन सुशीला देवी आई थीं। बताया जा रहा है कि सोमवार की सुबह परिवार के कई लोग घाघरा नदी में नहाने गए थे नहाते समय एक किशोरी गहरे पानी में चली गई और डूबने लगी। उसको बचाने के लिए परिवार के बाकी लोग गहराई में पहुंच गए। गहराई और पानी बहाव इतना अधिक था कि पांचो लोग डूबने लगे। इस घटना की जानकारी जब ग्रामीणों लोगों को हुई तो वे मौके पर पहुंच गए और ग्रामीणों ने घाघरा नदी में डूबने वालों की तलाश शुरू कर दी।

Advertisements

काफी मशक्‍कत कर ग्रामीणों ने सबको नदी से बाहर निकालते हुए सभी को नजदीकी सामुदायिक स्‍वास्‍थ्‍य केंद्र रमिया बेहड लाया गया। वहां चौबीस वर्षीय सत्यम पुत्र बृजेन्द्र, पन्द्रह वर्षीय की उर्वशी उर्फ टिया पुत्री सुबोध , दस वर्षीय कान्हा पुत्र मंजीत निवासी टेलियार और बावन वर्षीया सुशीला पत्नी ब्रह्म प्रकाश निवासी लखीमपुर को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। जबकि बारह साल की नैनी की हालत नाजुक बताई जा रही है। सीएचसी के डाक्‍टरों ने नैनी को जिला अस्‍पताल के लिए रेफर कर दिया है। हादसे से गांव में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने हादसे की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पाकर सीओ निघासन प्रवीण कुमार अपनी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और मृतकों के शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय लखीमपुर खीरी भेजते हुए जॉच पड़ताल में जुट गए हैं।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button