Advertisement Carousel
Blog

कोटगढ़ धान खरीदी केंद्र में उठाव ठप, धान खरीदी केंद्र के प्रभारी की बढ़ी परेशानी

Ad

Advertisements

कोटगढ़ धान खरीदी केंद्र में उठाव ठप, धान खरीदी केंद्र के प्रभारी की बढ़ी परेशानी

Advertisements

जांजगीर–चांपा जिले के अकलतरा ब्लॉक अंतर्गत कोटगढ़ धान खरीदी केंद्र में इन दिनों धान उठाव की प्रक्रिया बेहद धीमी गति से चल रही है। स्थिति यह है कि बीते दो दिनों से एक भी वाहन धान उठाव के लिए केंद्र तक नहीं पहुंचा है।
धान खरीदी केंद्र के प्रभारी गजानन ने जानकारी देते हुए बताया कि पिछले दो दिनों से धान लेने के लिए किसी भी मिलर या परिवहन वाहन की आमद नहीं हुई है, जिससे केंद्र में धान का स्टॉक लगातार बढ़ता जा रहा है।
उठाव में हो रही इस देरी से किसानों व धान खरीदी केंद्र के प्रभारी  की चिंता बढ़ गई है। केंद्र में पहले से ही बड़ी मात्रा में धान जमा है और उठाव नहीं होने के कारण न सिर्फ भंडारण की समस्या खड़ी हो रही है, बल्कि आगामी खरीदी व्यवस्था भी प्रभावित होने की आशंका जताई जा रही है।
प्रभारी  का कहना है कि यदि जल्द ही धान उठाव की व्यवस्था नहीं की गई, तो किसान को भुगतान में देरी का सामना करना पड़ सकता है। वहीं प्रशासन से मांग की जा रही है कि शीघ्र उठाव की प्रक्रिया शुरू कर किसानों को राहत प्रदान की जाए।

Advertisements
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button