Advertisement Carousel
छत्तीसगढ़सारंगढ़ - बिलाईगढ़स्वास्थ्य

रजत जयंती महाउत्सव के तहत भटगांव में स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का सफल आयोजन।

रजत जयंती महाउत्सव के तहत नगर पंचायत भटगांव के मौली माता चौक में आज एक स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। यह शिविर जिला चिकित्साधिकारी डॉ. एफ. आर. निराला के निर्देशन में आयोजित किया गया।
Advertisements
इस शिविर का उद्देश्य आम नागरिकों को स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करना और उन्हें स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना रहा। शिविर में वार्ड के महिला-पुरुष, बुजुर्ग और बच्चों का निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।
मितानिनों ने बताया कि छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा स्वास्थ्य विभाग को सशक्त बनाने के लिए विभिन्न योजनाएं संचालित की जा रही हैं, और जिले में नियमित रूप से ऐसे शिविरों का आयोजन किया जा रहा है।

शिविर में 70 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्तियों के आयुष्मान कार्ड बनाए गए। साथ ही बीपी, शुगर, टीबी, कुष्ठ रोग समेत अन्य आवश्यक जांचें की गईं और मरीजों को मुफ्त दवाएं भी वितरित की गईं।
इस स्वास्थ्य परीक्षण कैंप में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भटगांव के वरिष्ठ डॉक्टर, नर्स और मितानिनों की सक्रिय भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button