Advertisement Carousel
Blog

जनादेश परब: विश्वास, निर्माण, गौरव –  22 दिसंबर को जांजगीर में राज्य स्तरीय कार्यक्रम एवं विशाल आमसभा

Ad

Advertisements

जनादेश परब: विश्वास, निर्माण, गौरव –  22 दिसंबर को जांजगीर में राज्य स्तरीय कार्यक्रम एवं विशाल आमसभा

Advertisements

      जांजगीर-चांपा   मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में “जनादेश परब: विश्वास, निर्माण, गौरव” का आयोजन 22 दिसंबर को पुलिस लाइन जांजगीर में राज्य स्तरीय कार्यक्रम एवं विशाल आमसभा का आयोजन होगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्री जे. पी. नड्डा शामिल होंगे। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय सहित राज्य मंत्रिमंडल के सदस्य, सांसद, विधायक सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण भी उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम स्थल पर विभिन्न विभागों द्वारा विकास कार्यों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं पर आधारित आकर्षक स्टॉल लगाए जाएंगे, जिनके माध्यम से आम नागरिकों को शासन की योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। कार्यक्रम के अंतर्गत प्रातः 11 बजे से छत्तीसगढ़ के सुप्रसिद्ध लोक कलाकार पद्मश्री  अनुज शर्मा द्वारा विशेष सांस्कृतिक प्रस्तुति भी दी जाएगी।

Advertisements


     तैयारियों को लेकर आज राज्य खनिज निमग के अध्यक्ष  सौरभ सिंह, महापौर धमतरी  जगदीश रोहरा,  यशवंत जैन, पूर्व संसदीय सचिव  अंबेश जांगड़े सहित कलेक्टर  जन्मेजय महोबे, पुलिस अधीक्षक  विजय कुमार पांडेय ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण करते हुए तैयांरियों का जायजा लिया एवं संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान कार्यक्रम को सुचारु, सुरक्षित और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए आवश्यक निर्देश अधिकारियों को दिए। कार्यक्रम के गरिमामय आयोजन को लेकर जिला प्रशासन द्वारा सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं के पुख्ता इंतज़ाम किये गये है। इस अवसर पर  पुष्पेन्द्र सिंह,  कार्तिकेश्वर र्स्वणकार,  प्रशांत सिंह, श्री विकास सिंह,  उमा सोनी,  अंकित अग्रवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  उमेश कश्यप सहित जनप्रतिनिधि, संबंधित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button