Advertisement Carousel
Blog

भाजपा जिला सक्ती की कार्यसमिति बैठक संपन्न, संगठन मजबूती और जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रचार पर जोर

Advertisements

सक्ती जिले में भारतीय जनता पार्टी की जिला कार्यसमिति बैठक संपन्न हुई। बैठक में संगठन की मजबूती, सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी प्रचार-प्रसार और आगामी कार्यक्रमों एवं चुनावी तैयारियों को लेकर विस्तृत मंथन किया गया।

Advertisements


सक्ती जिला प्रभारी मंत्री गुरु खुशवंत साहेब, संगठन जिला प्रभारी मनोज शर्मा तथा जिला अध्यक्ष की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में जिले भर से बड़ी संख्या में पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता शामिल हुए।

Advertisements



बैठक को संबोधित करते हुए जिला प्रभारी मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने अपने प्रमुख वादों को समयबद्ध तरीके से पूरा कर जनता का विश्वास मजबूत किया है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सरकार की उपलब्धियों और योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।



बैठक में बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत बनाने, घर-घर संपर्क अभियान चलाने और केंद्र एवं राज्य सरकार की जनहितकारी योजनाओं की जानकारी प्रत्येक मतदाता तक पहुंचाने पर विशेष जोर दिया गया। आगामी चुनावों को देखते हुए कार्यकर्ताओं से अभी से सक्रिय होकर काम करने की अपील की गई।

भाजपा जिला अध्यक्ष टिकेश्वर सिंह गबेल एवं संगठन जिला प्रभारी मनोज शर्मा ने संगठनात्मक विषयों पर मार्गदर्शन देते हुए कहा कि पार्टी की सबसे बड़ी ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं। उन्होंने अनुशासन, संगठन विस्तार और बूथ सशक्तिकरण पर बल दिया।

बैठक में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, “एक पेड़ मां के नाम” अभियान, बूथ सशक्तिकरण अभियान सहित प्रदेश संगठन के आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर चर्चा की गई और उन्हें सफल बनाने का संकल्प लिया गया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों में हुए विकास कार्यों, गरीब कल्याण योजनाओं, डिजिटल इंडिया, आत्मनिर्भर भारत और वैश्विक मंच पर भारत की बढ़ती प्रतिष्ठा पर भी विस्तार से चर्चा की गई।


बैठक के अंत में भाजपा की नीतियों, योजनाओं और उपलब्धियों को जनता तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने तथा संगठनात्मक गतिविधियों को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्रों के जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button