Advertisement Carousel
छत्तीसगढ़सरियासारंगढ़सारंगढ़ - बिलाईगढ़

थाना सरिया की बड़ी कार्रवाई: 10 किलो 565 ग्राम गांजा के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

Ad

अवैध गांजा परिवहन पर थाना सरिया की बड़ी कार्यवाही मोटर सायकल में  गांजा परिवहन करते 10 किलो 565 ग्राम गांजा के साथ एक आरोपी गिरफ्तार।

जप्त सम्पत्ति
आरोपी के कब्जे से 10 किलो 565 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा कीमती 10000 रूपये ।

घटना मे प्रयुक्त हीरो स्पलेंडर प्लस मोटर सायकल UP 70 CW 9951कीमत करीबन  100000 रूपये
जुमला संपत्ति कीमती करीबन 200000  रूपये ।

Advertisements


गिरफ्तार आरोपी
काशी गौतम पिता मोहन लाल उम्र 24 वर्ष सा बबुवापुर,थाना उतराव, जिला इलाहाबाद प्रयागराज उत्तर प्रदेश

जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ के पुलिस अधीक्षक महोदय श्री आंजनेय वार्ष्णेय के द्वारा जिले के सभी थाना/चौकी प्रभारियों को जुआ, सट्टा, शराब, अवैध मादक पदार्थ गांजा में संलिप्त व्यक्तियों पर कड़ी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित करने पर अति0 पुलिस अधीक्षक श्रीमती निमिषा पाण्डेय एवं उप पुलिस अधीक्षक श्री अविनाश मिश्रा  के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी प्रमोद यादव के कुशल नेतृत्व मे सरिया पुलिस को 10 किलो 565 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा के साथ 01 आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई है।

Advertisements
Advertisements

विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 10/10/2025 को दौरान पेट्रोलिंग जरिये मुखबीर सुचना मिला एक काले रंग के मोटर सायकल क्रमांक UP 70 CW 9951 का चालक उड़ीसा से गांजा लेकर सरिया तरफ आ रहा है सूचना पर थाना के सामने मेन रोड सामुदायिक भवन के पास घेराबंदी कर मोटर सायकल  क्रमांक  UP 70 CW 9951को रोककर तलाशी लेने पर सब्जी कैरेट में टमाटर सब्जी के नीचे 10 किलो 565  ग्राम अवैध मादक पदार्थ मिला।

चालक से पूछताछ करने पर जिला सोनपुर उड़ीसा से गांजा खरीद कर प्रयागराज,उत्तरप्रदेश ले जाना बताया कि आरोपी मोटर सायकल चालक काशी गौतम पिता मोहनलाल उम्र 24 वर्ष सा बबुवापुर जिला प्रयागराज उत्तरप्रदेश के कब्जे से 10किलो 565 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा कीमती 10000रु,एक मोटर सायकल  क्रमांक UP 70 CW 9951कीमती 100000 रु, जुमला कीमती 200000रु  को जप्त कर  आरोपी के खिलाफ थाना सरिया मे अपराध क्रमांक 234/2025 धारा 20 बी एनडीपीएस एक्ट पंजीबद्ध कर आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।

सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी प्रमोद यादव , सउनि सुमन चौहान, प्र0आर0-  मोहन गुप्ता ,सुरेंद्र सिदार, सत्यम मंडलोई, आरक्षक- ,राजकुमार दिगम्बर पटेल,दिलीप स्नेही और समस्त स्टाफ का विशेष योगदान रहा।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button