उत्तर प्रदेशलखीमपुर खीरी

सिंगाही में भाजपा के दिशानिर्देशानुसार में तिरंगा यात्रा का हुआ भव्य आयोजन

अफजल अली लखीमपुर खीरी जिला ब्यूरो चीफ की रिपोर्ट

लखीमपुर खीरी। सिंगाही में ऑपरेशन सिंधूर के तहत व संगठन के दिशानिर्देशानुसार भारत की विजय की खुशी में एक भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यह यात्रा दुर्गा मंदिर से शुरू होकर बस स्टॉप तक निकाली गई, जिसमें सैकड़ों लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और देशभक्ति के रंग में सराबोर नजर आए। इस यात्रा में मुख्य अतिथि के रूप में पधारे पूर्व नगर पंचायत चेयरमैन प्रदीप कुमार पुरवार। साथ ही इस आयोजन में विशेष रूप से मौजूद रहे सिंगाही मंडल अध्यक्ष बृजेन्द्र सिंह, मंडल महामंत्री शंकर दयाल अवस्थी, मंडल उपाध्यक्ष रमाशंकर मौर्य, मंडल मंत्री विजय शाक्य, पूर्व मंडल उपाध्यक्ष सालीक राम मिश्रा, सेक्टर संयोजक राजेन्द्र गुप्ता, वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता बालकुमार वर्मा, पूर्व ब्लाक प्रमुख निघासन प्रेमपत दिवाकर प्रेम कुमार बाजपेई, गया प्रसाद विश्वकर्मा, रोहित विश्वकर्मा, विजय मौर्य, प्रफुल सोनी, मोहित वर्मा, युवा मोर्चा मंडल महामंत्री अमन साहनी, जोगिन्दर शाक्य, सुशील त्रिवेदी और सुशील कुमार जायसवाल महेश मौर्य,  बूथ अध्यक्ष राजेंद्र बहादुर कनौजिया सहित भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्त्ताओ महानुभावों की उपस्थिति ने इस तिरंगा यात्रा को गौरवपूर्ण और प्रेरणादायक बना दिया, सिंगाही मंडल अध्यक्ष बृजेन्द्र सिंह  बताया कि यह आयोजन हमारे देश की एकता, अखंडता और गौरव का प्रतीक बनकर रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button