Advertisement Carousel
छत्तीसगढ़जशपुर नगर

कुनकुरी के कांग्रेसी नगर पंचायत अध्यक्ष विनयशील के खिलाफ अग्रवाल समाज का फूटा गुस्सा, पुतला दहन कर एफआईआर दर्ज करने की मांग…

Ad

शैलेंद्र कुमार सह संपादक की रिपोर्ट

Advertisements

जशपुरनगर। कुनकुरी के कांग्रेसी नगर पंचायत अध्यक्ष विनयशील की आपत्तिजनक फेसबुक पोस्ट से अग्रवाल समाज का आक्रोश फूटा है।आज गुरुवार को समाज के सैकड़ों लोग सड़कों पर उतरे, और जय स्तम्भ चौक पर विनयशील का पुतला दहन किया और कड़ी नारेबाजी के साथ विरोध प्रदर्शन किया।

Advertisements
Advertisements

इसके बाद आक्रोशित समाजजन रैली की शक्ल में कुनकुरी थाना पहुँचे और थाना प्रभारी को आवेदन सौंपते हुए विनयशील के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दर्ज करने की मांग की।
अग्रवाल सभा कुनकुरी के अध्यक्ष विनोद कुमार अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष मुरारीलाल अग्रवाल, राधेश्याम जिंदल और बृजभूषण अग्रवाल ने आवेदन में कहा कि विनयशील ने फेसबुक पर भड़काऊ और अमर्यादित पोस्ट लिखी। पोस्ट में उन्होंने लिखा

“बीजेपी के लिए एक अग्रवाल की जान की कीमत 50 लाख है और एक आदिवासी, ओबीसी यादव और कुम्हार की जान की कीमत 5 लाख है।” अग्रवाल समाज ने इस बयान को सीधी मानहानि करार देते हुए कहा कि यह पोस्ट न केवल समाज की प्रतिष्ठा को ठेस पहुँचाने वाली है बल्कि जातीय विद्वेष फैलाने और शांति व्यवस्था भंग करने की साजिश है।

प्रार्थियों ने स्पष्ट किया कि यह कृत्य बीएनएस की धारा 95 और 106 के तहत दंडनीय अपराध है। उन्होंने थाना प्रभारी से विनयशील के खिलाफ मानहानि का मामला दर्ज कर सख्त कार्रवाई की मांग की।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button