Advertisement Carousel
छत्तीसगढ़

Corona Update: छत्तीसगढ़ में संक्रमण की वापसी, दो मरीज पॉजिटिव

Ad

रायपुर। छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस के संक्रमण के मामले फिर से सामने आने लगे हैं। सोमवार को दुर्ग और रायपुर में कुल दो नए कोरोना पॉज़िटिव मरीज पाए गए हैं। इस प्रकार प्रदेश में अब सक्रिय कोरोना मरीजों की संख्या तीन हो गई है।

Advertisements

जानकारी के अनुसार, रायपुर में लगभग 50 वर्षीय एक महिला में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। यह महिला अवंति विहार इलाके की रहने वाली है। जांच में पाया गया कि महिला की कोई ट्रैवल हिस्ट्री नहीं है,

Advertisements

जिससे संक्रमण का स्रोत अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। संक्रमित महिला का इलाज MMI नारायणा अस्पताल में जारी है। दुर्ग जिले में भी एक नया कोरोना संक्रमित मरीज पाया गया है।

लोगों से आग्रह है कि वे सावधानी बरतें, भीड़-भाड़ वाले इलाके में मास्क का उपयोग करें और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें। साथ ही कोरोना के शुरुआती लक्षण दिखने पर तुरंत परीक्षण कराएं और आवश्यक हो तो डॉक्टर से संपर्क करें।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button