Advertisement Carousel
छत्तीसगढ़

औद्योगिक क्षेत्र की सर्विस रोड बनी हादसों का हाइवे, प्रशासन की नींद गायब

Ad

रिपोर्टर मोहम्मद उस्मान सैफी की रिपोर्ट

धरसींवा के औद्योगिक क्षेत्र में NH-6 पर बने सिक्स लेन हाइवे के दोनों ओर की सर्विस रोड, खासकर सांकरा से सिलतरा तक, आज ग्रामीणों और आम राहगीरों के लिए परेशानी का सबब बन चुकी है।

Advertisements
Advertisements

करीब दो से तीन किलोमीटर लंबे इस हिस्से की सर्विस रोड ग्रामीणों की सुविधा के लिए बनाई गई थी, लेकिन अब यहाँ गहरे-गहरे गड्ढों की भरमार है। इन खतरनाक गड्ढों की वजह से आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं, और ट्रैफिक जाम आम बात हो गई है।

Advertisements

इस रास्ते पर लगातार औद्योगिक इकाइयों के भारी वाहन भी गुजरते हैं, जिससे हालात और बिगड़ गए हैं। गड्ढों की वजह से ग्रामीण अपने जरूरी काम से समय पर नहीं पहुँच पा रहे हैं, और कई बार एम्बुलेंस तक जाम में फँस जाती है।

इसके बावजूद, एनएचएआई (NHAI) और संबंधित विभाग के अधिकारी अब तक कोई ठोस कदम उठाते नजर नहीं आ रहे हैं।

प्रशासन से मांग की जा रही है कि:

सर्विस रोड की साइडों की तत्काल मरम्मत कराई जाए।

रोड पर नियमित निगरानी हो और औद्योगिक वाहनों के संचालन को नियंत्रित किया जाए।

स्थानीय ग्रामीणों की सुरक्षा को प्राथमिकता दी जाए।

क्या प्रशासन और एनएचएआई इस पर ध्यान देगा या फिर यह सड़क हादसों की सड़क बनती रहेगी?

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button