Advertisement Carousel
जशपुर नगरCM विष्णु देव सायCMO CHHATTISGARHन्यूजशिक्षा

कुंकुरी की छात्रा ने 12वीं बोर्ड में टॉप-5 में बनाई जगह, 97.40% अंक हासिल

Kunkuri student secures top 5 in 12th board exams, scoring 97.40%

कुंकुरी, न्यूज । छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की 12वीं बोर्ड परीक्षा में जशपुर जिले के पीएम श्री सेजेस कुंकुरी की एक मेधावी छात्रा ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रदेश की टॉप-5 सूची में अपना स्थान बनाया है। छात्रा ने 97.40 प्रतिशत अंक प्राप्त कर न केवल अपने विद्यालय बल्कि पूरे जिले को गौरवान्वित किया है।

यह छात्रा पहले भी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा चुकी है। वर्ष 2024 में 10वीं बोर्ड परीक्षा में उसने 92.88 प्रतिशत अंक हासिल किए थे। लगातार बेहतर परिणामों से उसने यह सिद्ध कर दिया है कि कठिन परिश्रम और दृढ़ संकल्प से किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है।

पढ़ाई के साथ-साथ छात्रा की रुचि सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में भी रही है। उसे किताबें पढ़ने, पेंटिंग करने और खेलकूद में भाग लेने का विशेष शौक है, जो उसके सर्वांगीण विकास को दर्शाता है।

अपनी सफलता का श्रेय छात्रा ने अपनी कड़ी मेहनत, शीघ्र सीखने की क्षमता और आत्म-प्रेरणा को दिया है। उसका लक्ष्य भविष्य में चिकित्सा शिक्षा प्राप्त कर एक संवेदनशील और समर्पित डॉक्टर बनना है, ताकि वह समाज की सेवा कर सके।

छात्रा ने अपनी इस उपलब्धि को अपने माता-पिता एवं शिक्षकों को समर्पित किया है। उसने कहा कि उनके निरंतर सहयोग, मार्गदर्शन और प्रेरणा के बिना यह सफलता संभव नहीं थी।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad
Back to top button