Advertisement Carousel
सारंगढ़ - बिलाईगढ़

सारंगढ़-बिलाईगढ़। यातायात डायवर्ट नहीं करने से चन्द्रपुर में जा सकती है किसी मरीज की जान

Ad


सारंगढ़-बिलाईगढ़। चन्द्रपुर में यातायात इतना खराब है कि प्रतिदिन शाम 6

Advertisements
Advertisements

बजे से मां चन्द्रहासिनी मंदिर के गेट से लेकर पुलिस थाना चन्द्रपुर तक सड़क निर्माण कार्य होने के कारण एक किलोमीटर को पार करने के लिए एक घंटा का समय लगता है। एक तरफ की गाड़ी को पार करने में एक घंटा का इंतजार करना पड़ रहा है, ऐसी स्थिति में किसी एंबुलेंस से मरीज की जान भी जा सकती है।
ऐसी स्थिति मालवाहक गाड़ियों के कारण हुआ है, जिसके कारण सामान्य वाहन जैसे कार, बस और अतिआवश्यक एंबुलेंस का आना जाना दूभर हो गया है। इस स्थिति का निराकरण रायगढ़, सक्ती और सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले के थाना पुलिस और यातायात पुलिस के संयुक्त समन्वय और ड्यूटी से संभव है।

Advertisements

सरसींवा से रायगढ़ जाने वाले मालवाहक को व्हाया डभरा चंद्रपुर बायपास से जाना होगा। इसी प्रकार सरायपाली से रायगढ़ जाने वाले मालवाहक को व्हाया सरिया पुसौर रायगढ़ जाना होगा। ठीक ऐसे ही रायगढ़ से आने वाले मालवाहक को सरसींवा के रास्ते बिलासपुर और रायपुर जाने के लिए व्हाया चन्द्रपुर बायपास, डभरा, सरसींवा होते जाना होगा। इसी प्रकार सरायपाली के रास्ते रायपुर जाने वाले के लिए रायगढ़ से पुसौर व्हाया सरिया होकर सरायपाली जाना होगा।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button