Advertisement Carousel
Blog

अवैध रेत उत्खनन पर प्रशासन की सख्त कार्रवाई 01 चैन माउंटेन व 02 ट्रैक्टर जब्त

Ad

Advertisements

जांजगीर-चांपा

Advertisements

अवैध रेत उत्खनन पर प्रशासन की सख्त कार्रवाई 01 चैन माउंटेन व 02 ट्रैक्टर जब्त

Advertisements

जिले में अवैध रेत उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण पर लगाम कसते हुए कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में खनिज टास्क फोर्स द्वारा औचक निरीक्षण कर कार्रवाई की गई।कार्रवाई के दौरान तहसील बम्हनीडीह अंतर्गत ग्राम बिर्रा में अवैध रेत परिवहन में संलिप्त पाए जाने पर दो ट्रैक्टर जब्त कर संबंधित थाना के सुपुर्द किए गए। वहीं तहसील जांजगीर के केवा-नवापारा क्षेत्र में अवैध रेत खनन करते हुए एक चैन माउंटेन मशीन को भी जब्त किया गया।खनिज विभाग द्वारा अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण में संलिप्त वाहनों व व्यक्तियों के विरुद्ध खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम, 1957 की धारा 21 से 23(ख) के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई है।प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध खनन गतिविधियों पर आगे भी सख्ती जारी रहेगी और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button