Advertisement Carousel
Blog

सुबह की सैर के साथ देशभक्ति, विवेकानंद उद्यान ग्रुप का अनूठा आयोजन विवेकानंद उद्यान में देशभक्ति कार्यक्रम

Ad

Advertisements

स्वामी विवेकानंद उद्यान ग्रुप चांपा द्वारा गणतंत्र दिवस पर तिरंगे को पुष्प अर्पण
चांपा।

Advertisements

77वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर स्वामी विवेकानंद उद्यान ग्रुप, चांपा द्वारा दिनांक 26 जनवरी 2026 को प्रातः 6:30 बजे स्वामी विवेकानंद उद्यान में तिरंगे झंडे पर पुष्प अर्पण का गरिमामय कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी डाॅ. जी.पी. दुबे रहे। इस अवसर पर समूह के सदस्यों सहित नगर के गणमान्य नागरिकों ने भारत माता एवं तिरंगे को पुष्प अर्पित कर देशभक्ति का संदेश दिया।

Advertisements


उल्लेखनीय है कि स्वामी विवेकानंद उद्यान ग्रुप द्वारा प्रतिदिन प्रातः 6:15 बजे राष्ट्रगान का सामूहिक गायन किया जाता है, जिसे आज लगातार चार वर्ष पूर्ण हो चुके हैं। गणतंत्र दिवस के अवसर पर भाईचारे और सामाजिक समरसता का परिचय देते हुए बोहरा समाज के युसुफ भाई, चुचेरे भाई सहित समाज के नागरिकों ने भी कार्यक्रम में सहभागिता निभाई।


कार्यक्रम में ग्रुप के प्रमुख राजेन्द्र जायसवाल (राज्यपाल से सम्मानित शिक्षक), विशिष्ट अतिथि वीरेंद्र सिंह यादव (मैनेजर, पीआईएल चांपा) सहित राजन गुप्ता, कृष्ण कुमार देवांगन, रूपनारायण यादव, हरिप्रसाद विश्वकर्मा, शिवराज जायसवाल, लक्ष्मीचंद देवांगन, रामकिशन देवांगन, संजय महाराज, बसंत महंत सहित बड़ी संख्या में महिला-पुरुष सदस्य उपस्थित रहे।
कार्यक्रम को सफल बनाने में स्वामी विवेकानंद उद्यान ग्रुप के पदाधिकारियों, सदस्यों एवं महिला सहभागियों का विशेष योगदान रहा।
अंत में आभार प्रदर्शन ग्रुप प्रमुख राजेन्द्र जायसवाल द्वारा किया गया।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button