Advertisement Carousel
छत्तीसगढ़सारंगढ़सारंगढ़ - बिलाईगढ़

सारंगढ़–कुटेला की सड़क बनी परेशानी का सबब, 5 साल से बदहाल रास्ता अब जनता ने खुद उठाया जिम्मा!

Ad

सारंगढ़ से बड़ी खबर सामने आई है। वार्ड क्रमांक 01 कुटेला की सड़क की हालत बीते कई वर्षों से बेहद खराब है। शासन–प्रशासन और जनप्रतिनिधियों की अनदेखी से परेशान होकर अब स्थानीय लोगों ने खुद ही सड़क मरम्मत की शुरुआत कर दी है।

सारंगढ़ के कुटेला वार्ड नंबर 01 में सड़क चलना लोगों के लिए दूभर हो गया है।
लगातार पाँच वर्षों से यह सड़क गड्ढों में तब्दील हो चुकी है। बारिश में यह सड़क तालाब जैसी दिखती है और अब सूखे मौसम में धूल के गुबार से लोगों का जीना मुश्किल हो गया है।

वार्डवासियों का कहना है कि उन्होंने कई बार शासन और प्रशासन को आवेदन दिए, लेकिन किसी ने सुध नहीं ली।
थक हारकर अब कुटेला के लोगों ने अपने स्वयं के खर्च और श्रमदान से सड़क मरम्मत का काम शुरू किया है।

स्थानीय नागरिकों का कहना है कि इस क्षेत्र में कई प्रशासनिक कार्यालय मौजूद हैं, फिर भी सड़क की दशा पर किसी का ध्यान नहीं गया।
बड़े-बड़े गड्ढों के कारण स्कूल जाने वाले बच्चों और बीमार मरीजों को रोजाना भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है।

वार्डवासियों का कहना है कि जब चुनाव आते हैं तभी नेता उनकी याद करते हैं। अब जनता ने तय किया है कि जो काम जनता को करना पड़े, उसका जवाब चुनाव में वोट से दिया जाएगा।

“हम लोग कई बार आवेदन दिए लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। अब जनता ने खुद पहल की है, अब हमें शासन–प्रशासन से कोई उम्मीद नहीं।”

सारंगढ़–कुटेला की यह तस्वीर बताती है कि विकास के दावे कितने सच्चे हैं। अब देखना होगा कि कब तक प्रशासन इन वार्डवासियों की मेहनत का संज्ञान लेकर स्थायी समाधान करता है।

Advertisements
Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button