Advertisement Carousel
Add
Blog

नवागढ़ में 13 लीटर अवैध महुआ शराब जब्त, आरोपी गिरफ्तार

Ad

Advertisements

नवागढ़ में 13 लीटर अवैध महुआ शराब जब्त, आरोपी गिरफ्तार
मुखबिर की सूचना पर पुलिस की दबिश, आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई

Advertisements


जांजगीर-चांपा,  जिले में अवैध शराब के निर्माण और बिक्री के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत नवागढ़ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 13 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद की है। पुलिस ने अवैध शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
पुलिस के अनुसार, 22 अगस्त 2026 को थाना नवागढ़ पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम उदयभांठा में अवैध कच्ची महुआ शराब का कारोबार किया जा रहा है। सूचना पर पुलिस टीम ने तत्काल गांव में दबिश देकर आरोपी सत्यनारायण भैंना, निवासी उदयभांठा, थाना नवागढ़ को पकड़ा।

Advertisements


तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 13 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब बरामद हुई। पुलिस ने शराब को विधिवत जब्त कर आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया।
कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में की गई। कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक मणिकांत पाण्डेय एवं नवागढ़ थाना स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।
पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध शराब के निर्माण, बिक्री और परिवहन के खिलाफ कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button