Advertisement Carousel
Add
Blog

सकरी पुलिस ने दो चोरों को किया गिरफ्तार, नकदी चोरी के मामलों का खुलासा

Ad

Advertisements

सकरी पुलिस ने दो चोरों को किया गिरफ्तार, नकदी चोरी के मामलों का खुलासा

Advertisements

निगरानी बदमाश सहित दो आरोपी न्यायिक रिमांड पर जेल भेजे गए

बिलासपुर, सकरी
थाना सकरी पुलिस ने क्षेत्र में हुई नकदी चोरी की दो अलग-अलग घटनाओं का सफल खुलासा करते हुए निगरानी बदमाश सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में महेंद्र उर्फ मोनू प्रजापति (24 वर्ष) पिता रामकुमार एवं महेंद्र साहू (39 वर्ष) पिता रामलाल साहू, दोनों निवासी सकरी, जिला बिलासपुर शामिल हैं।

Advertisements

गिरफ्तार दोनों आरोपियों को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर केंद्रीय जेल बिलासपुर भेज दिया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार साईं नेचर सिटी निवासी प्रार्थी ने दिनांक 16 अप्रैल 2025 को थाना सकरी में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि अज्ञात चोर द्वारा उसके घर का ताला तोड़कर आलमारी से 15 हजार रुपये नकद चोरी कर लिए गए। इसी प्रकार सकरी बटालियन निवासी एक अन्य प्रार्थी शिव कुमार ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि नारायणी होम्स, संबलपुर में दिनांक 21 नवम्बर 2025 को अज्ञात चोर द्वारा घर का ताला तोड़कर 20 हजार रुपये नकद चोरी कर लिए गए थे।

दोनों मामलों में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना की जा रही थी। विवेचना के दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि सकरी क्षेत्र का निगरानी बदमाश मोनू प्रजापति अपने साथियों के साथ चोरी की वारदातों में सक्रिय है। सूचना की तस्दीक के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह (भा.पु.से.) के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री राजेन्द्र जायसवाल एवं नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाइन श्री निमितेश सिंह परिहार के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सकरी निरीक्षक विजय चौधरी द्वारा विशेष टीम गठित की गई।

पुलिस टीम ने निगरानी बदमाश मोनू प्रजापति को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उसने अपने साथी महेंद्र साहू के साथ साईं नेचर सिटी सकरी एवं नारायणी होम्स संबलपुर में चोरी की घटनाओं को अंजाम देना स्वीकार किया। आरोपियों की निशानदेही पर चोरी में प्रयुक्त लोहे की रॉड एवं चाकू को जप्त किया गया।

उपरोक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी सकरी निरीक्षक विजय चौधरी, एएसआई सुरेन्द्र तिवारी, प्रधान आरक्षक लक्ष्मीकांत कश्यप, आरक्षक मालती तिवारी, आशीष शर्मा, अफाक खान, पवन बंजारे, सुमंत कश्यप एवं विनेंद्र कौशिक की सराहनीय भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button