Advertisement Carousel
Blog

नेशनल लोक अदालत की तैयारियां तेज, पुलिस-न्यायालय की संयुक्त समीक्षा बैठक आयोजित अदालती नोटिसों का समय पर तामील जरूरी: जांजगीर में न्यायाधीश गणेशराम पटेल के निर्देश 9 मई की लोक अदालत को लेकर जिला स्तर पर बड़ी तैयारी, पुलिस को सख्त निर्देश

Advertisements

आगामी नेशनल लोक अदालत को सफल बनाने के उद्देश्य से आज जिला न्यायालय सभागार, जांजगीर में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले के समस्त थानों से पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।

Advertisements
Advertisements


बैठक की अध्यक्षता द्वितीय जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश गणेशराम पटेल ने की। उन्होंने सभी पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया कि आगामी 09 मई 2026 को आयोजित होने वाली द्वितीय नेशनल लोक अदालत में सक्रिय एवं महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए सभी अदालती नोटिसों का समयबद्ध रूप से तामील सुनिश्चित करें।


उन्होंने विशेष रूप से कहा कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जांजगीर-चांपा द्वारा जारी नोटिसों का त्वरित एवं सही समय पर तामील किया जाना अत्यंत आवश्यक है, ताकि अधिक से अधिक प्रकरणों का निराकरण लोक अदालत के माध्यम से किया जा सके।


बैठक में माननीय उच्चतम न्यायालय द्वारा सत्येंद्र कुमार अंतिल एवं अर्नेश कुमार प्रकरणों में जारी दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश भी दिए गए।
इस अवसर पर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रवीण मिश्रा, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव मनोज कुमार कुशवाहा, सीएसपी जांजगीर सुश्री योगिता खापर्डे सहित जिले के सभी थानों के पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button