Advertisement Carousel
छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री निवास बगिया सहित जशपुर जिला के विभिन्न स्थानों में एक पौधा माँ के नाम

Ad

शैलेंद्र कुमार सरगुजा संभाग ब्यूरो चीफ

Advertisements

मुख्यमंत्री निवास बगिया सहित जशपुर जिला के विभिन्न स्थानों में एक पौधा माँ के नाम, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा जशपुर जिला प्रभारी के नेतृत्व में फलदार पौधा रोपण कर कार्यक्रम किया गया,, वहीं पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम की पूर्णतिथि के अवसर पर अस्पताल में मरीजों को फल व ब्रेड वितरण किये गए।

Advertisements

Advertisements

——————————————————–
भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा संगठन के द्वारा स्वच्छ पर्यवारण के दृष्टिगत राष्ट्रीय एवं प्रदेश भाजपा संगठन के दिशानिर्देशन में एक पौधा माँ के नाम कार्यक्रम के तहत सर्वप्रथम भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जशपुर जिला प्रभारी मो० इसराईल एवं प्रदेश कार्यसमिति सदस्य इक़बाल खान के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी के निवास बगिया जशपुर में मुख्यमंत्री निज-सहायक आकाश गुप्ता जी के साथ दो फलदार पौधा लगाकर कार्यक्रम की शुरुआत किया गया, वहीं कुनकुरी रेस्ट हाऊस, ईदगाह कम्पाउंड, तथा देवकी उद्द्यान हनुमान टेकरी सहित अन्य स्थानों पर पच्चीस फलदार पौधा रोपण कार्यक्रम भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के द्वारा किया गया। वहीं

भारत रत्न पूर्व राष्ट्रपति डॉ ए.पी.जे. अब्दुल कलाम जी की पूर्णतिथि पर जशपुर जिला के कुनकुरी समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों को फल व ब्रेड वितरण किया गया, एवं देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के द्वारा चलाये गए स्वच्छ पर्यावरण अभियान के परिपालन में एक पौधा माँ के नाम कार्यक्रम के तहत छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी के निवास बगिया जशपुर में दो फ़लदार पौधा एवं रेस्ट हाऊस, मुस्लिम ईदगाह कम्पाउंड, तथा देवकी उद्द्यान हनुमान टेकरी कुनकुरी सहित जशपुर जिले के अन्य स्थानों में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं जशपुर ज़िला प्रभारी मो० इसराईल व प्रदेश कार्यसमिति सदस्य इक़बाल खान के मुख्यातिथि एवं भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा जशपुर जिलाध्यक्ष असलम आज़ाद की अध्यक्षता में सम्पूर्ण कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।

इस अवसर पर जशपुर ज़िला प्रभारी मो० इसराईल ने हमारे देश के प्रेणाश्रोत भारत रत्न पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम जी की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भारतीय गणतंत्र के 11 वें निर्वाचित राष्ट्रपति थे, वे मिसाइल मेन और जनता के राष्ट्रपति के नाम से जाने जाते थे। उनकी मृत्यु 27 जुलाई 2015 में हुई थी, उन्होंने देश की जनता के लिए अपनी सम्पूर्ण जीवन को निछावर कर दिया, ऐसे प्रेणाश्रोत पूर्व राष्ट्रपति *डॉ एपीजे अब्दुल कलाम जी* की पूर्णतिथि पर पूरे भारत देश के लोग अलग अलग कार्यक्रम का आयोजन कर याद कर रहे हैं। हम सबको पूर्व राष्ट्रपति जी की जीवनी का अध्ययन कर एक सिख के रूप में मनन करना चाहिए।

वहीं देश के प्रधानमंत्री *श्री नरेन्द्र मोदी जी* की ऊंची सोच को जिम्मेदारी के साथ हर वर्ग को एक पौधा माँ के नाम लगाकर अपनी कर्तब्यों को भलीभांति रूप से निभानी चाहिए,,जंगलों में पेड़ पौधों की संख्या कम होने पर जंगली जानवरों का भी रिहायशी इलाकों में विचरण हो रहा है,, जिससे लोगों को जनहानि की सामना करना पड़ता हैं, वहीं स्वच्छ वातावरण के नही होने से लोगों को अनेकों बीमारियों का शिकार होना पड़ता है। इसकी चिंता हमलोगों को भी जिम्मेदारी के साथ करते हुए,, देश के प्रधानमंत्री जी की सपनों को साकार करना होगा।

एक पौधा माँ के नाम एवं पूर्व राष्ट्रपति *डॉ एपीजे अब्दुल कलाम जी* की पूर्णतिथि कार्यक्रम को सफल बनाने में जशपुर जिला के असलम आज़ाद, मो० रफीक हुसैन अधिवक्ता, जुनैद अहमद, राजा आलम, अविनाश खलखो, दीपक भास्कर, सुलभ टोप्पो, समीरुल हक़, मुसर्रत हुसैन सहित अन्य अल्पसंख्यक कार्यकर्ता गण मुख्यरूप से उपस्थित थे।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button