Advertisement Carousel
Add
छत्तीसगढ़सक्ति

घोघरी पंचायत की जांच में खानापूर्ति : सिर्फ मवेशी और आम बाजार की जांच के आदेश, 15वें वित्त और मूलभूत की जांच से परहेज

Ghogri Panchayat's investigation is a mere formality: orders to investigate only cattle and the general market, avoiding scrutiny of the 15th Finance and basic

Ad
सरपंच-सचिव को बचाने का आरोप, 3 दिन में रिपोर्ट का आदेश, 10 दिन बाद भी टीम गांव नहीं पहुंची
मालखरौदा/सक्ती। ग्राम पंचायत घोघरी के भ्रष्टाचार की शिकायत में जनपद पंचायत मालखरौदा की कार्रवाई पर सवाल खड़े हो गए हैं। तीन बार जिला कलेक्टर को शिकायत के बाद CEO ने जांच के आदेश तो दिए, लेकिन वह भी आधी-अधूरी।
3 बार कलेक्टर जनदर्शन में शिकायत, फिर भी जांच नहीं –
ग्राम घोघरी निवासी रामाश्रय द्वारा 15वें वित्त, मूलभूत राशि, मवेशी बाजार और आम बाजार सहित पंचायत के सभी कार्यों की जांच की मांग को लेकर तीन बार जिला कलेक्टर सक्ती के जनदर्शन में शिकायत की गई थी। लगातार शिकायतों के बाद CEO जनपद पंचायत मालखरौदा ने दिनांक 10/09/2026 (आदेश क्र. 3310) को 03 दिवस में जांच प्रतिवेदन जमा करने का आदेश जारी किया।
लेकिन आदेश जारी होने के 10 दिन से अधिक बीत जाने के बाद भी जांच टीम आज तक गांव नहीं पहुंची और न ही कोई प्रतिवेदन जमा हुआ है।
मुख्य घोटाले की जांच से कन्नी काटी –
आदेश में सबसे बड़ा झोल यह है कि शिकायत तो 15वें वित्त और मूलभूत राशि के दुरुपयोग सहित पूरे पंचायत कार्यों की थी, लेकिन CEO द्वारा गठित जांच टीम को *सिर्फ मवेशी बाजार और आम बाजार की नीलामी के अभिलेखों के सत्यापन* का ही निर्देश दिया गया है।
जांच दल में श्री देवलाल बंजारे (वरि. करारोपण अधिकारी), श्री कचरू राम गोंड़ (सहा. लेखा परी. अधिकारी) और श्री ओम प्रकाश मरावी (उप अभियंता) को रखा गया है, पर उनके जांच के दायरे में 15वें वित्त और मूलभूत मद के लाखों रुपयों के कार्यों का कोई उल्लेख ही नहीं है।
इससे ग्रामीणों में आक्रोश है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि “ऐसा लगता है सरपंच-सचिव को बचाने के चक्कर में सिर्फ बाजार नीलामी की जांच का दिखावा किया जा रहा है, ताकि बड़े घोटाले दब जाएं।”
फिर कलेक्टर जनदर्शन में जाएंगे ग्रामीण –
जांच न होने और जांच का दायरा सीमित करने से नाराज प्रार्थी ने कहा है कि वह इस पूरे मामले को लेकर फिर से कलेक्टर जनदर्शन सक्ती में शिकायत लेकर जाएगा और जिला स्तरीय अधिकारियों से निष्पक्ष जांच की मांग करेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button