Advertisement Carousel
Add
Blog

युवती का पीछा कर अश्लील टिप्पणी और छेड़छाड़, आरोपी गिरफ्तार

Ad

Advertisements

युवती का पीछा कर अश्लील टिप्पणी और छेड़छाड़, आरोपी गिरफ्तार

Advertisements


24 घंटे के भीतर पामगढ़ पुलिस ने झिलमिली गांव से दबोचा, न्यायिक रिमांड पर भेजा गया जेल


जांजगीर-चांपा, 

पामगढ़ थाना क्षेत्र में युवती का लगातार पीछा करने, रास्ते में अश्लील टिप्पणी करने और छेड़छाड़ करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी की पहचान धीरेंद्र खांडेकर (21), निवासी ग्राम झिलमिली, थाना मुलमुला के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

Advertisements


रास्ते में पीछा कर करता था अश्लील टिप्पणी
पुलिस के अनुसार प्रार्थिया ने 20 सितंबर 2026 को थाना पामगढ़ में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि आरोपी धीरेंद्र खांडेकर लगातार उसका पीछा कर रहा था। आरोप है कि आरोपी युवती के आने-जाने के दौरान रास्ते में अश्लील टिप्पणियां करता था और बेइज्जती करने की नीयत से उसके साथ छेड़छाड़ करता था।
शिकायत के आधार पर थाना पामगढ़ में अपराध क्रमांक 398/2026 दर्ज कर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 74, 75(2), 78 एवं 79 के तहत मामला कायम किया गया और विवेचना शुरू की गई।
मुखबिर की सूचना पर झिलमिली में दबिश
महिला संबंधी अपराध की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. यूलैंडन यार्क के मार्गदर्शन तथा एसडीओपी शिवरीनारायण तोमेश वर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई।


पुलिस के अनुसार मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पामगढ़ पुलिस टीम ने ग्राम झिलमिली में दबिश दी और आरोपी धीरेंद्र खांडेकर को हिरासत में लिया। पूछताछ एवं विवेचना के दौरान अपराध से संबंधित तथ्य पाए जाने पर पुलिस ने आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया।
पामगढ़ थाना प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार सूर्यवंशी के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई में सहायक उपनिरीक्षक प्रमोद महार, आरक्षक भुनेश्वर पटेल, महिला आरक्षक जयंती लहरे सहित थाना पामगढ़ का स्टाफ शामिल रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button