Advertisement Carousel
Add
Blog

गेमन पुल में बह रही महिला को चांपा पुलिस ने सकुशल बचाया, गोताखोरों और ग्रामीणों ने निभाई अहम भूमिका

Ad

Advertisements

गेमन पुल में बह रही महिला को चांपा पुलिस ने सकुशल बचाया, गोताखोरों और ग्रामीणों ने निभाई अहम भूमिका

Advertisements


चांपा। गेमन पुल स्थित हसदेव नदी में महिला के बहने की सूचना मिलते ही चांपा पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू अभियान शुरू किया। पुलिस, स्थानीय ग्रामीणों, नाविकों और गोताखोरों के संयुक्त प्रयास से नदी के तेज बहाव के बीच फंसी महिला को कड़ी मशक्कत के बाद सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। महिला को जीवित अवस्था में तत्काल बी.डी.एम. अस्पताल चांपा पहुंचाया गया, जहां उपचार के बाद उसकी हालत में सुधार बताया गया है।
पुलिस के अनुसार, 14 सितंबर की सुबह सूचना मिली कि गेमन पुल के पास हसदेव नदी के बीच एक अज्ञात महिला बहकर फंस गई है। सूचना मिलते ही चांपा पुलिस टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और स्थिति की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय ग्रामीणों, नाविकों और गोताखोरों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।

Advertisements


रेस्क्यू टीम ने जान जोखिम में डालकर नदी के तेज बहाव के बीच पहुंचकर महिला को सुरक्षित बाहर निकाला। उस समय महिला की हालत नाजुक थी। पुलिस ने बिना समय गंवाए उसे उपचार के लिए बी.डी.एम. अस्पताल चांपा में भर्ती कराया। चिकित्सकों की निगरानी और उपचार के बाद महिला की स्थिति में सुधार हुआ और वह बातचीत करने की स्थिति में आ गई।


शौच के लिए नदी किनारे गई थी महिला
पूछताछ में महिला ने अपना नाम प्रेम कुमारी मसीह बताया। उसने पुलिस को बताया कि वह चांपा रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर रहती है और मांगकर अपना जीवनयापन करती है। सुबह शौच के लिए नदी किनारे गई थी। इसी दौरान अचानक पैर फिसलने से वह नदी के तेज बहाव में बह गई।
पुलिस के त्वरित रेस्क्यू ऑपरेशन और स्थानीय ग्रामीणों, नाविकों व गोताखोरों के सहयोग से महिला की जान बचाई जा सकी। वर्तमान में प्रेम कुमारी मसीह का अस्पताल में उपचार जारी है और उसकी हालत खतरे से बाहर बताई गई है। चांपा पुलिस की तत्परता और संयुक्त रेस्क्यू प्रयास से एक बड़ी अनहोनी टल गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button