Advertisement Carousel
Add
Blog

हाईटेक अस्पताल की राशि में 32 लाख का गबन, कैशियर गिरफ्तार

Ad

Advertisements

हाईटेक अस्पताल की राशि में 32 लाख का गबन, कैशियर गिरफ्तार

Advertisements


बैंक में रकम जमा करने की फर्जी ई-मेल भेजकर अधिकारियों को करता था गुमराह, गबन की राशि से खरीदा डेढ़ लाख का मोबाइल जब्त

Advertisements


भिलाई। हाईटेक अस्पताल की नकद राशि में करीब 32 लाख रुपये के गबन के मामले में सुपेला थाना अंतर्गत स्मृति नगर चौकी पुलिस ने अस्पताल के कैशियर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से गबन की राशि से खरीदा गया करीब 1.50 लाख रुपये कीमत का Samsung कंपनी का मोबाइल फोन भी जब्त किया है।
पुलिस के अनुसार, हाईटेक अस्पताल भिलाई के संचालक मनोज अग्रवाल ने स्मृति नगर चौकी में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि अस्पताल में करीब छह वर्षों से कैशियर के पद पर कार्यरत जसविंदर सिंह (46) अस्पताल की नकद राशि बैंक में जमा करने के बजाय अपने पास रख रहा था।


शिकायत के आधार पर पुलिस ने अस्पताल के दस्तावेजों, वित्तीय लेन-देन और बैंक संबंधी अभिलेखों की जांच की। जांच में प्रथम दृष्टया करीब 32 लाख रुपये की वित्तीय अनियमितता और गबन सामने आया। इसके बाद सुपेला थाना, स्मृति नगर चौकी में अपराध क्रमांक 1301/2026, धारा 316(4) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।
फर्जी ई-मेल से अधिकारियों को करता था गुमराह
जांच में सामने आया कि आरोपी कैशियर अस्पताल की राशि बैंक में जमा करने के बजाय अपने कब्जे में रखता था। इसके बाद अधिकारियों को रकम बैंक में जमा किए जाने की फर्जी जानकारी ई-मेल के माध्यम से भेजकर वास्तविक वित्तीय स्थिति छिपाने का प्रयास करता था।


पुलिस ने पूछताछ और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आरोपी जसविंदर सिंह को विधिवत गिरफ्तार किया। आरोपी द्वारा कथित तौर पर गबन की राशि से खरीदा गया Samsung मोबाइल फोन, जिसकी कीमत करीब 1.50 लाख रुपये है, पुलिस ने जब्त कर लिया है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड की कार्रवाई की जा रही है। मामले में पुलिस की विवेचना जारी है।
पुलिस के मुताबिक अपराध का तरीका: आरोपी ने कैशियर पद का लाभ उठाकर अस्पताल की नकद राशि बैंक में जमा नहीं की और अधिकारियों को फर्जी ई-मेल के जरिए राशि जमा होने की जानकारी देकर कथित तौर पर गुमराह किया।
आरोपी: जसविंदर सिंह, उम्र 46 वर्ष, निवासी रुआबांधा सेक्टर, भिलाई।
जब्त सामग्री: Samsung कंपनी का एक मोबाइल फोन, अनुमानित कीमत करीब 1.50 लाख रुपये।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button