Advertisement Carousel
Add
Blog

सूने मकान में चोरी करने वाला आदतन चोर गिरफ्तार, करीब 20 हजार का सामान बरामद

Ad

Advertisements

सूने मकान में चोरी करने वाला आदतन चोर गिरफ्तार, करीब 20 हजार का सामान बरामद

Advertisements


बिलासपुर। सरकंडा थाना पुलिस ने सूने मकान का ताला तोड़कर चोरी करने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की गई टीवी, मिक्सी, डीवीडी, बफर स्पीकर और पीतल के बर्तन समेत करीब 20 हजार रुपये का मशरूका बरामद किया है।
पुलिस के अनुसार, इमलीभाठा निवासी शिवशंकर जगत 28 अगस्त को सुबह करीब 8 बजे अपने परिवार के साथ राखी पर्व मनाने तखतपुर गए थे। अगले दिन शाम करीब 4:30 बजे वापस लौटने पर उन्होंने मकान का ताला टूटा हुआ पाया। घर की जांच करने पर टीवी, मिक्सी, डीवीडी, बफर स्पीकर और पीतल के बर्तन सहित अन्य सामान गायब मिला। शिकायत पर सरकंडा थाना पुलिस ने अपराध क्रमांक 1270/2026 के तहत धारा 331(3), 305(ए) BNS के अंतर्गत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

Advertisements


मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर पंकज पटेल और नगर पुलिस अधीक्षक सरकंडा तिलेश्वर प्रसाद यादव के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी प्रदीप आर्य के नेतृत्व में टीम गठित की गई।
जांच के दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि इमलीभाठा निवासी शनी राव (24) चोरी का सामान बेचने के लिए ग्राहक की तलाश कर रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में आरोपी ने नशे की लत के चलते 28 अगस्त की देर रात करीब 2 से 2:30 बजे सूने मकान का ताला तोड़कर चोरी करना स्वीकार किया।


आरोपी की निशानदेही पर उसके घर के पास झाड़ियों में छिपाकर रखी बोरी से चोरी का शत-प्रतिशत मशरूका बरामद किया गया।
बरामद सामान में एक क्राउन कंपनी की टीवी, दो लांगलाइफ कंपनी की मिक्सी, तीन यूनीकास्ट कंपनी की डीवीडी, चार छोटे बफर, पांच बड़े बफर तथा दो पीतल की थाली और एक पौना शामिल हैं। बरामद सामान की कुल कीमत करीब 20 हजार रुपये बताई गई है।
पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने पर उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड के लिए न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button