Advertisement Carousel
Add
Blog

ऑपरेशन प्रहार: अवैध शराब बिक्री पर सिटी कोतवाली पुलिस की कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार

Ad

Advertisements

ऑपरेशन प्रहार: अवैध शराब बिक्री पर सिटी कोतवाली पुलिस की कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार

Advertisements


बिलासपुर, नशे के खिलाफ चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत सिटी कोतवाली पुलिस ने अवैध शराब बिक्री के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 36 पाव देशी प्लेन शराब, कुल 6.480 बल्क लीटर, जिसकी कीमत करीब 3,100 रुपये बताई गई है, बरामद की है।

Advertisements


पुलिस के अनुसार, 5 सितंबर 2026 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि अरपा बैराज पचरी घाट के पास दो व्यक्ति स्कूटी के जरिए देशी शराब रखकर बिक्री कर रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने गवाहों के साथ मौके पर दबिश दी।
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने समीर यादव (19 वर्ष) और राज कुमार यादव (26 वर्ष), दोनों निवासी तिफरा, बिलासपुर को पकड़ा। तलाशी लेने पर उनके कब्जे से 36 पाव देशी प्लेन शराब बरामद हुई, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया।
पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ धारा 34(2), 59(क) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर विधिवत गिरफ्तार किया और न्यायिक रिमांड पर भेज दिया।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर पंकज कुमार पटेल एवं नगर पुलिस अधीक्षक गगन कुमार के मार्गदर्शन तथा सिटी कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक देवेश सिंह राठौर के नेतृत्व में की गई

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button