Advertisement Carousel
Add
Blog

ऑपरेशन क्लीन हंट: जातिसूचक गाली-गलौज और मारपीट के मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार

Ad

Advertisements

ऑपरेशन क्लीन हंट: जातिसूचक गाली-गलौज और मारपीट के मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार

Advertisements
Advertisements


रायगढ़,  जिले में फरार आरोपियों एवं वारंटियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे “ऑपरेशन क्लीन हंट” के तहत घरघोड़ा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए जातिसूचक गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के मामले में फरार आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान तारिख अनवर उर्फ मोनू खान (28 वर्ष) निवासी साईं राम कॉलोनी, घरघोड़ा के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
पुलिस के अनुसार, 14 फरवरी 2026 की रात एक युवक पिकअप वाहन से जामपाली की ओर जा रहा था। कंचनपुर के पास पीछे से आ रही कार के चालक मोनू खान ने हॉर्न बजाते हुए रास्ता देने को कहा। रास्ता संकरा होने के कारण तत्काल रास्ता नहीं मिलने पर आरोपी ने कथित रूप से अपनी कार पिकअप के सामने खड़ी कर वाहन रुकवा दिया।
आरोप है कि इसके बाद आरोपी ने युवक को वाहन से नीचे उतारकर जातिसूचक एवं अश्लील गाली-गलौज की और लात-मुक्के तथा थप्पड़ से मारपीट की। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप है।


घटना की रिपोर्ट 15 फरवरी 2026 को थाना घरघोड़ा में दर्ज कराई गई थी। प्रारंभिक जांच के बाद पुलिस ने अपराध क्रमांक 49/2026 के तहत संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया। विवेचना के दौरान पीड़ित द्वारा जाति प्रमाण पत्र प्रस्तुत किए जाने के बाद प्रकरण में अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम, 1989 की संबंधित धाराएं भी जोड़ी गईं।
मामले की विवेचना एसडीओपी धरमजयगढ़ सिद्धांत तिवारी के निर्देशन में की जा रही थी। थाना प्रभारी घरघोड़ा निरीक्षक कुमार गौरव साहू के नेतृत्व में पुलिस टीम लगातार आरोपी की तलाश में जुटी थी। इसी दौरान 4 सितंबर 2026 को पुलिस ने आरोपी को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की।
पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में आरोपी ने घटना में शामिल होना स्वीकार किया। इसके बाद उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
यह कार्रवाई एसएसपी शशि मोहन सिंह के निर्देशन में फरार एवं लंबित आरोपियों के खिलाफ चलाए जा रहे “ऑपरेशन क्लीन हंट” अभियान के तहत की गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button