Advertisement Carousel
Add
छत्तीसगढ़गरियाबंद

ग्राम पंचायत डुमरबहाल में विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का सफल आयोजन, 100 से अधिक मरीजों का हुआ उपचार

A huge free health camp was successfully organised in Gram Panchayat Dumrabhal, where more than 100 patients were treated.

Ad

फर्स्ट छत्तीसगढ़ न्यूज से विपिन कुमार सोनवानी 

देवभोग। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र देवभोग के तत्वावधान में आज ग्राम पंचायत डुमरबहाल में एक दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का सफल आयोजन किया गया। शिविर का नेतृत्व डॉ. प्रकाश साहु, खंड चिकित्सा अधिकारी, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र देवभोग द्वारा किया गया।

Advertisements

शिविर में डॉ. केशव सोनी, श्री दिनेश कश्यप (एम.एल.टी.) एवं श्री मिश्री लाल (फार्मासिस्ट) सहित स्वास्थ्य विभाग की टीम ने ग्रामीणों को स्वास्थ्य सेवाएँ प्रदान कीं। शिविर के दौरान 100 से अधिक मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर निःशुल्क उपचार एवं आवश्यक दवाइयों का वितरण किया गया।

इस स्वास्थ्य शिविर में बुखार, सर्दी-खाँसी, वायरल संक्रमण, त्वचा रोग, एलर्जी, पेट दर्द, गैस एवं अपच, मधुमेह, उच्च एवं निम्न रक्तचाप, एनीमिया (खून की कमी), जोड़ों एवं कमर दर्द, सिरदर्द, आँख एवं कान संबंधी सामान्य समस्याओं सहित विभिन्न बीमारियों की जाँच एवं उपचार किया गया। आवश्यकता अनुसार मरीजों को उचित चिकित्सकीय परामर्श एवं आगे की जाँच हेतु मार्गदर्शन भी दिया गया।

विशेष रूप से ग्राम के विद्यालय में अध्ययनरत स्कूली बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। बच्चों के वजन, ऊँचाई, पोषण स्तर, आँख, कान, दाँत तथा सामान्य शारीरिक स्वास्थ्य की जाँच कर उन्हें स्वच्छता, संतुलित आहार एवं स्वस्थ जीवनशैली के बारे में जागरूक किया गया।

खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रकाश साहु ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के प्रत्येक नागरिक तक गुणवत्तापूर्ण एवं सुलभ स्वास्थ्य सेवाएँ पहुँचाना स्वास्थ्य विभाग की प्राथमिकता है। उन्होंने ग्रामीणों से नियमित स्वास्थ्य जाँच कराने, स्वच्छता अपनाने तथा किसी भी स्वास्थ्य समस्या होने पर निकटतम स्वास्थ्य केन्द्र से संपर्क करने की अपील की।

ग्रामवासियों ने स्वास्थ्य विभाग की इस जनहितकारी पहल की सराहना करते हुए चिकित्सकीय दल का आभार व्यक्त किया। शिविर का समापन मरीजों को निःशुल्क औषधि वितरण एवं स्वास्थ्य परामर्श के साथ सम्पन्न हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button