Advertisement Carousel
Add
Blog

डोम नाला में मिला 21 वर्षीय युवक का शव, इलाके में फैली सनसनी

Ad

Advertisements

डोम नाला में मिला 21 वर्षीय युवक का शव, इलाके में फैली सनसनी

Advertisements
Advertisements


कोरबा 
कोरबा। उरगा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम चितापाली के डोम नाला में सोमवार को एक 21 वर्षीय युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान संजय धनवार (21 वर्ष), पिता सुख सिंग धनवार, निवासी ग्राम चितापाली के रूप में हुई है।


जानकारी के अनुसार, संजय धनवार पिछले दिन से घर नहीं लौटा था। युवक के घर नहीं पहुंचने पर परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। इसी दौरान डोम नाला के पास उसका शव मिलने की सूचना सामने आई।


घटना की जानकारी मिलते ही उरगा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने मामले की जांच प्रारंभ कर दी है।


फिलहाल युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button