Advertisement Carousel
Add
Blog

स्कूल परिसर में शराबखोरी करते दो आरोपी गिरफ्तार, बाराद्वार पुलिस ने की कार्रवाई

Ad

Advertisements

स्कूल परिसर में शराबखोरी करते दो आरोपी गिरफ्तार, बाराद्वार पुलिस ने की कार्रवाई

Advertisements


बाराद्वार। शैक्षणिक संस्थानों एवं सार्वजनिक स्थानों को नशामुक्त और सुरक्षित बनाए रखने के अभियान के तहत बाराद्वार पुलिस ने स्कूल परिसर में शराब का सेवन कर रहे दो आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की है।

Advertisements


पुलिस के मुताबिक, वार्ड क्रमांक-01 स्थित शासकीय बालक स्कूल परिसर में कुछ लोगों द्वारा शराब का सेवन किए जाने की सूचना मिली थी। सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की। इस दौरान मनीष कुमार साहू एवं अभिषेक कुमार राठौर, दोनों निवासी रेडा, थाना बाराद्वार को शराब का सेवन करते पकड़ा गया।


पुलिस ने दोनों आरोपियों के कब्जे से देशी शराब, शराब की बोतल, गिलास एवं अन्य सामग्री बरामद की। आरोपियों के विरुद्ध धारा 36(च) आबकारी अधिनियम के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई है।


यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल एवं एसडीओपी सक्ती डॉ. भुनेश्वरी पैकरा के मार्गदर्शन में की गई।
बाराद्वार पुलिस ने कहा है कि विद्यालय, सार्वजनिक स्थल एवं संवेदनशील परिसरों में नशाखोरी करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
कार्रवाई में निरीक्षक नरेंद्र यादव, प्रधान आरक्षक मनीष राजपूत, आरक्षक योगेश राठौर, आरक्षक तकेश्वर कटकवार एवं सैनिक राजेश कंवर का सराहनीय योगदान रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button